डोम्स कंपाउंड वेलफेयर सोसाइटी ने वार्ड नंबर 64 के नवनिर्वाचित पार्षद आशा तुनवाल का आज डॉम्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा व स्थानीय निवासियों ने भव्य स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रवि विलियम व एग्जीक्यूटिव कमिटी के वरिष्ठ सदस्यों ने पार्षद को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड न. 65 के पार्षद नोरत गुर्जर जो यहाँ के विगत पार्षद भी रहे है उपस्थित थे, एग्जीक्यूटिव कमिटी व सभी वार्डवासियों ने इनका भी इनकी सेवाओं का आभार व्यक्त करते हुए माला पहनाकर विदाई कि रस्म अदा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रवि विलियम, वाईस प्रेजिडेंट विलियम स्पीक व सोसाइटी के सेक्रेटरी ए. ऍम कैंबल, जॉइंट सेक्रेटरी राजू विक्टर लाल, पूर्व सरपंच जूलियस क्लेमेंट सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य तथा वार्डवासी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए पार्षद को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ नोरत गुर्जर वार्ड न. 65 के पार्षद को उनके नये कार्य काल के लिए भी शुभ कामनाएं प्रेषित कि।

No comments:
Post a Comment