सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च अजमेर में आज डब्ल्यू एस सी एस की ओर से एक दिवसीय फैमिली सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता रेव ईमैनुएल मसीह व रेव सुमित चौहान रहे।
सेमिनार में अजमेर के विभिन्न चर्च के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सेमिनार की थीम थी - परिवार की आत्मिक उन्नति।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य था मसीह परिवार किस तरह से बाइबल वचन के अनुसार अपना जीवन यापन करे।
कार्यक्रम में शीरीन होप, संगीता लाल, सेज़लिन, अंशु सैमुअल, शालिनी मैसी, सीमा लाल, मोहिनी हॉरिस, आशा, हेलिना, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रेव ईमैनुएल मसीह ने सभी के लिए प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment