डीडी NACO द्वारा अजमेर सीएचसी गगवाना प्रतिनिधिमंडल द्वारा अजमेर जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया।
एनजीओ प्रतिनिधिमंडल ने 1 सितम्बर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. ज्योत्स्ना रंगा से शिष्टाचार वार्ता। इसके पश्चात 3 सितम्बर को प्रतिनिधिमंडल द्वारा जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल के आईसीटीसी (ICTC), डीएसआरसी (DSRC), एआरटी (ART) केंद्र, जिला कलेक्टर एवं जेएलएन अस्पताल अधीक्षक से विशेष शिष्टाचार भेंट की गई।
इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा एचआईवी/एड्स नियंत्रण के लिए निर्धारित 95-95-99 वैश्विक लक्ष्यों (Targets) की प्रगति और रणनीति पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
वार्ता के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर सहमति और विचार-विमर्श हुआ
लक्ष्य 95-95-99 पर विशेष जोर: एचआईवी प्रभावित आबादी की पहचान करने, उन्हें शत-प्रतिशत उपचार (ART) से जोड़ने और उनके वायरल लोड को दबाने (Viral Suppression) के वैश्विक मानकों को पूरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
अस्पताल एवं फील्ड समन्वय: जेएलएन अस्पताल के ICTC, DSRC और ART केंद्रों के साथ एनजीओ के मैदानी कार्यकर्ताओं के बेहतर तालमेल को लेकर रणनीति बनाई गई, जिससे मरीजों को समय पर जांच और इलाज मिल सके।
प्रशासनिक सहयोग: जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा ने एनजीओ द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक व स्वास्थ्य सेवा कार्यों की सराहना की तथा स्वास्थ्य अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रशासनिक व चिकित्सीय सहयोग का आश्वासन दिया।
डीडी नाकोदर टीआई एनजीओ गगवाना ने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में एचआईवी/एड्स रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को नई दिशा मिलेगी।
टीम में बी एल परिहार, सतबीर लंबा, सुनील बिश्नोई, महेश, डॉ मनीष कुमार जोशी, रवि विलियम, पूजा शर्मा, निधि कालरा, पूजा सांखला आदि मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment