अजयमेरू प्रेस क्लब के सोमवार को हुए बहुचर्चित चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में राजेंद्र गुंजल ने नवाब हिदायतुल्ल्हा को 9 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। राजेंद्र गुंजल को 41 तो हिदायतुल्ल्हा को 32 वोट मिले।
राजेंद्र गुंजल प्रेस क्लब के तीसरी बार अध्यक्ष बने है। इससे पहले गुंजल साल 2001 और 2006 में भी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे। इसके साथ ही 4 बार क्लब के महासचिव रहे। साल 2022 में उपाध्यक्ष के पद पर रहे।
अरविंद मोहन शर्मा और विकास छाबडा उपाध्यक्ष
चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र गुंजल के पैनल से चुनाव लड रहे अरविंद मोहन शर्मा और नवाब हिदायतुल्लहा के पैनल से चुनाव लडने वाले विकास छाबडा ने जीत दर्ज की। अरविंद मोहन शर्मा ने 46 तो विकास छाबडा ने 39 मत प्राप्त किए। दोनों ने पहली बार किसी पद के लिए चुनाव लडा था। इसी पद के लिए चुनाव लडने वाले सतीश शर्मा और जगदीश मूलचंदानी को हार का सामना करना पडा।
सत्यनारायण जाला महासचिव
महासचिव पद के लिए हुए मुकाबले में वर्ष 2022 की कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जाला ने इस साल के महासचिव आनंद शर्मा को 16 वोटों के अंतर से हराया।
सत्यनारायण जाला 1 बार कार्यालय सचिव, 4 बार कोषाध्यक्ष रहे। वहीं आनंद शर्मा एक बार कोषाध्यक्ष और एक बार महासचिव रहे।
वर्ष 2022 के लिए हुए चुनाव में चुनाव मंे आनंद शर्मा ने महासचिव पद पर 6 वोटों से जीत दर्ज की थी। जबकि 2021 के चुनाव में सत्यनारायण जाला और आनंद शर्मा के बीच कोषाध्यक्ष पद पर हुए कांटे के मुकाबले में सत्यनारायण जाला ने आनंद शर्मा को 1 वोट से पराजित किया था। जबकि जाला ने इस बार महासचिव पद पर आनंद को 16 वोट से पराजित किया।
कोषाध्यक्ष पद पर सी पी कटारिया
कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र गुंजल के पैनल से सी पी कटारिया और नवाब के पैनल से अकलेश जैन के बीच सीधा मुकाबला था। कटारिया ने पहली बार चुनाव लडा। कटारिया ने 49 वोट लेकर अकलेश जैन को 24 वोट से पराजित किया। अकलेश जैन को 25 वोट मिले। अकलेश जैन पूर्व में क्लब के सचिव पद पर 3 बार रहे।
जीएस विरदी सचिव
सचिव पद का मुकाबला जीएस विरदी और वचन सिंह रावत के बीच हुआ। जीएस विरदी ने 48 वोट लेकर वचन सिंह को 22 वोटों से हराया। वचनसिंह रावत को 26 वोट मिले। जीएस विरदी 3 बार कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।
पिछली बार हुए चुनाव में सचिव पद पर वचन सिंह रावत ने चुनाव लडा था। इस पद के लिए अकलेश जैन ने भी चुनाव लडा था। अकलेश जैन ने 48 वोट लेकर वचनसिंह को 13 वोटों से पराजित किया था। वचनसिंह को 35 वोट मिले थे। इस बार वचनसिंह को पिछली बार की तुलना में 13 वोट कम मिले।
संताष गुप्ता को मिले सर्वाधिक 59 वोट
इस साल सबसे चर्चित रहे संतोष गुप्ता ने किसी भी प्रत्याशी की तुलना में सर्वाधिक 59 वोट हासिल किए। यह इस चुनाव का अपने आप में एक रिकार्ड है। संतोष गुप्ता ने आवश्यक हाजिरी की कमी के कारण कार्यकारिणी के सदस्य का चुनाव लडा था।
कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए हुए चुनाव में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इनमें राजेंद्र गुंजल के पैनल से 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लडा।
इस पैनल के सभी 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। सर्वाधिक 59 वोट संतोष गुप्ता ने हासिल किए। सुमन शर्मा ने 54, विजय हंसराजानी ने 52, सुदेश शर्मा ने 48, हरीश वरियानी ने 47 और उनके पुत्र कमल वरियानी ने 45 वोट हासिल किए।
वहीं नवाब हिदायतुल्लहा के पैनल से चुनाव लडने वाले अनिल आयनानी ने 52, रिशिका महर्षि ने 51, विक्रमसिंह बेदी ने 51, बसंत भटट ने 45 वोट लेकर कार्यकारिणी सदस्य में अपना स्थान बनाया।
इस पैनल के तीन प्रत्याशियों को कम वोट के कारण कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिल सका। इनमें अब्दुल सलाम कुरैशी को 40, मुबारक खान को 28 और शौकत को 25 वोट मिले।
84 में से 79 मतदाताआंे ने चुनी कार्यकारिणी
क्लब के 84 सक्रिय सदस्यों में से 5 सदस्यों ने अजमेर से बाहर होने के कारण मतदान नहीं किया। इस तरह 79 मतदाताओं ने 2023 की कार्यकारिणी को चुना।
राजेंद्र गुजल के पैनल से कुल कुल 11 लोगों ने चुनाव लडा। इनमें से 10 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। गुंजल के पैनल से केवल एक उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगदीश मूलचंदानी को हार का सामना कराना पडा। मूलचंदानी ने 28 वोट हासिल किए।
वहीं नवाब हिदायतुल्लहा के पैनल से से 12 प्रत्याशियों ने चुनाव लडा था। इनमें से 5 लोगों ने जीत दर्ज कराई। इस पैनल से अध्यक्ष पद के लिए नवाब हिदायतुल्ल्हा, उपाध्यक्ष के लिए सतीश शर्मा, महासचिव के लिए आनंद शर्मा, कोषध्यक्ष के लिए अकलेश जैन, सचिव के लिए वचनसिंह रावत सहित कार्याकारिणी सदस्य के लिए चुनाव लडने वाले अब्दुल सलाम कुरैशी, मुबारक खान और शौकत अहमद को हार का सामना करना पडा।
चुनाव 2024 हाईलाइटस
कुल मिलाकर चुनाव के लिए गिरे 79 मतों में से सर्वाधिक 59 वोट संतोष गुप्ता ने हासिल किए। संतोष गुप्ता अजमेयमेरू प्रेस क्लब के संस्थापक महासचिव भी हैं। वहीं सबसे कम 22 वोट उपाध्यक्ष पद का चुनाव लडने वाले सतीश कुमार शर्मा को मिले।
- पदाधिकारियों के पांच पदों के लिए हुए चुनाव में सर्वाधिक वोट कोषध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडने वाले सी पी कटारिया को 49 वोट मिले।
- कार्यकारिणी के दस सदस्यों के लिए हुए चुनाव में संतोष गुप्ता को सर्वाधिक 59 तो सबसे कम 25 वोट शौकत को मिले।
- 84 वोटर में से 5 सदस्य ने वोट कास्ट नहीं किया। अजमेर से बाहर होने के कारण ये 5 सदस्य वोट नहीं डाल पाए। इनमें सरवर सिद्धिकी अपनी पोती की शादी में भाग लेने मुंबई थे। कोषध्यक्ष पद पर चुनाव लडने वाले अकलेश जैन पारिवारिक यात्रा पर थे। अमित टंडन की माताश्री के निधन के कारण वे भी मुंबई में थे। नरेश राघानी भी अजमेर से बाहर थे। वहीं जया असनानी दुबई में थी।
- 79 वोट में से निर्वाचन अधिकारियों ने 5 वोट खारिज किए। इनमें वोटरर्स ने गलती से सही और गलत, दोनों ही तरह के निशान अंकित कर दिए थे। जबकि वोटर को मतपत्र पर केवल एक तरह का ही निशान अंकित करना था।
- चुनाव प्रक्रिया के दौरान संस्थापक अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चैहान, पूर्व अध्यक्ष एस पी मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ प़त्रकार प्रेस क्लब परिसर में हमेशा की तरह क्लब के सदस्यों से घिरे रहे।
- राजेंद्र गुंजल के पैनल से कार्याकारिणी सदस्य का चुनाव चुनाव लडने वाली सुमन शर्मा और नवाब के पैनल से चुनाव लडने वाली रिशिका महर्षि ने मातृ शक्ति के नाम पर दोनों को जिताने की अपील की। खास बात यह रही कि दोनों पूरे चुनाव के दौरान एक साथ बैठी रही। दोनों ने स्वयं के साथ दूसरे की जीत के लिए वोट का अनुरोध किया। दोनों ही विजयी रही। इनमें सुमन शर्मा ने 54 तो रिशिका ने 52 वोट हासिल किए।
- वर्ष 2024 के लिए निर्वाचित हुई 15 लोगों की कार्यकारिणी मे 7 चेहरे नए है। इनमें उपाध्यक्ष पद पर अरविंद मोहन शर्मा, विकास छाबडा, कोषध्यक्ष पद पर सी पी कटारिया, सदस्य के पद पर अनिल आयनानी, सुदेश शर्मा, बसंत भटट, कमल वरियानी है।
- चुनाव प्रकिया के दौरान शहर के मीडिया कर्मियों ने भी खासी दिलचस्पी जताई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रेम आनंदकर, अभिजीत दवे, कौशल जैन, अशोकसिंह भाटी, चन्द्रशेखर शर्मा, सुक्खन शर्मा, शुभम जैन सहित कई मीडिया संस्थानों के पत्रकार प्रेस क्लब परिसर में चुनाव परिणामांे का इंतजार करते रहे।
- निर्वाचन अधिकारियों द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद चुने गए पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई देने का लंबा सिलसिला चला। इस दौरान प्रेस क्लब के बाहर आतिशबाजी भी की गई।
- चुनाव परिणामों के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव लडने वाले नवाब हिदायतुल्लहा ने कहा कि चुनाव मुददों को लेकर हुआ, हिंदू मुस्लिम से इसे जोडकर देखा नहीं जाना चाहिए। अगर ऐसा होता तो उन्हें 32 वोट नहीं मिलते। उस स्थिति मे 8-10 वोट से ज्यादा नहीं मिलते।
- चुनाव परिणाम के बाद महासचिव का चुनाव लडने वाले आनंद शर्मा ने चुनावी हार का ठीकरा भितरी घात को बताया है।
- चुनाव समाप्त होने के बाद क्लब के सदस्य मुबारक खान के नए अखबार फतेह टाइम्स का विमोचन समारोह हुआ। समारोह में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेत्री नसीम अख्तर, प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, नए अध्यक्ष राजेंद्र गुंजल और नए महासचिव सत्यनारायण जाला ने अखबार का विमोचन किया। इस दौरान नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा, विकास छाबडा, सचिव जी एस विरदी, कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता, रिशिका महर्षि, सुदेश शर्मा, विजय हसंराजानी ने शुभकामनाएं दी।
No comments:
Post a Comment