(अजमेर) शिवसागर कॉलोनी वैशाली नगर में वृक्षारोपण आज रविवार को प्रातः शिवसागर कॉलोनी विकास समिति एवं ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण के तहत द्वितीय चरण में कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर ग्रीन आर्मी के सचिव कुलदीप सिंह गहलोत के निर्देशन मे समिति के संरक्षक राधा मोहन जी शर्मा व सभा अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण का शुभारंभ किया और करीब डेढ़ सौ से अधिक पेड़ लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्य में कॉलोनी के विकास समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह बुगालिया ने बताया कि लगातार इन पेड़ों की कॉलोनीवासी सार साभल करेंगे एवं नियमित रूप से हर रविवार को श्रमदान करते हुए इन सभी पेड़ों की देखभाल करेंगे।
कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता, बजरंग सिंह राठौड़, दयाराम यादव, मोहन सिंह राठौड़, भंवर सिंह शेखावत, मधुसूदन सोमानी, सरला गुप्ता, सीमा सोनी आदि ने अपने-अपने नाम से 10 पेड़ लगाए और श्रमदान में भागीदारी निभाई।
समिति सचिव पूरन सिंह राठौड़ ने सभी सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक रक्षा रोपण का आवाहन किया।

No comments:
Post a Comment