राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की बैठक 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार (जिला परिषद् सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए) एवं 18 सितंबर को संबंधित उपखण्ड मुख्यालय (सरपंच एवं पंच के लिए) पर निर्धारित की गई थी।
जिला कलक्टर (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 कार्यक्रम जारी रहने के कारण उक्त पंचायती राज संस्थाओं के लिए जिला मुख्यालय एवं उपखंड कार्यालय स्तर पर किया जाने वाला लॉटरी व आरक्षण कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है।
इस खबर को AYN Team ने
संपादित नहीं किया है, यह
खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार
प्रकाशित की गई है।

No comments:
Post a Comment