अजमेर शहर के जयपुर रोड डोम्स कंपाउंड स्थित ग्रीन स्लीव्स स्कुल में आज वार्षिक मेले का आयोजन किया गया।
मेले का शुभारम्भ प्रातः 11 बजे सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के रेव एमानुएल मसीह व रेव सुमित चौहान (मेनेजर, ग्रीन स्लीव्स स्कुल) ने प्रार्थना के साथ किया।
मेले में बच्चो के लिए विभिन्न फ़ूड स्टाल्स सहित गेम्स, झूले आदि स्टाल्स थी जिसमे ग्रीन स्लीव्स स्कुल के बच्चो सहित उनके अभिभावकों व डोम्स कंपाउंड के निवासियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम (मेले) में क्षेत्रीय पार्षद आशा तुनवाल व समाजसेवी नरेन्द्र निक्की तुनवाल ने भी हिस्सा लिया।
मेले के अंत में लकी ड्रा निकाला गया व मेले का समापन रेव सुमित चौहान ने प्रार्थना के साथ किया।
कार्यक्रम में ग्रीन स्लीव्स स्कुल की प्रधानाचार्या सीमा लाल, मेला संयोजक व मैनेजमेंट कमेटी मेम्बर एशुरेंस विलियम, सहित ए एम केम्बल, विलियम स्पीक, बेसिल सिंह, राजू विक्टर लाल, शिरीन लवण, आर्शी डेविड आदि सहित ग्रीन स्लीव्स स्कुल का स्टाफ मौजूद रहा।



No comments:
Post a Comment