विधान सभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन और विधान सभा के ऐतिहासिक द्वारों के नामकरण की पट्टिकाओं का अनावरण
विधानसभा के द्वारों के नामों मैं झलकेगा प्रदेश का गौरवशाली अतीत - देवनानी
राजस्थान विधान सभा की स्थापना के 75वे वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोमवार को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होने वाले समारोह में अमृत महोत्सव का उद्घोष होगा। इस अवसर पर विधान सभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन और विधान सभा के ऐतिहासिक द्वारों के नामकरण की पट्टिकाओं का अनावरण होगा।
विधायक कक्ष में आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित विधायकगण आमंत्रित किए गए हैं। समारोह का सजीव प्रसारण विधानसभा के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विधान सभा के द्वारों के नाम में झलकेगा प्रदेश का गौरवशाली अतीत- सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा ऐतिहासिक है। इस विधानसभा की स्थापना के 75वे वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोमवार को विधानसभा के विभिन्न द्वारों का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के द्वारों के नामों में प्रदेश के अतीत का गौरव झलकेगा।

No comments:
Post a Comment