सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए कक्षा 10वीं के परिणामों में शानदार सफलता हासिल की है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिससे स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
टॉपर ने रचा इतिहास
स्कूल की मेधावी छात्रा ओंकारा चौधरी ने 98.2% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बेहतरीन रहा स्कूल का औसत
इस वर्ष केवल टॉपर ही नहीं, बल्कि पूरे स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल का कुल औसत (Average) 81% रहा, जो स्कूल की पढ़ाई के उच्च स्तर को दर्शाता है।
मेधावी छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे:22% छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। ओमकारा, दिव्यांक, राशि, इमरोज़, अनीता, सुधांशु, भव्य चौधरी, आराध्य और अदृत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

No comments:
Post a Comment