(अजमेर) केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में वर्तमान में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज से अजमेर शहर में टीबी संभावित रोगियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 24 मार्च 2026 को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नद्दा द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया था। अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा चिन्हित हाई रिस्क एरिया में टीबी संभावित रोगियों हेतु स्क्रीनिंग एवं एक्सरे कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उक्त अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को अजमेर शहर के डिग्गी बाज़ार सरकारी डिस्पेंसरी पर प्रातः 8 बजे से टीबी संभावित रोगियों हेतु स्क्रीनिंग एवं एक्सरे कैंप का आयोजन किया जाएगा।
कैंप की समय सारणी (प्रातः 8 बजे से)
2.4.26 - डिग्गी बाज़ार सरकारी डिस्पेंसरी
4.4.26 - पुलिस लाइन सरकारी डिस्पेंसरी
6.4.26 - विजय (श्रीनगर रोड) सरकारी डिस्पेंसरी
7.4.26 - पहाड़गंज सरकारी डिस्पेंसरी
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में केंद्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली द्वारा चिन्हित हाई रिस्क गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनकी एचबी, शुगर, बीपी, बीएमआई जांच सहित उनकी एक्सरे जांच की जाएगी और यदि मरीज़ की एक्सरे जांच एब्नार्मल पाई जाती है तो मरीज़ का NAAT जाँच हेतु बलगम का सैंपल लिया जाकर उसकी NAAT जांच की जाएगी और यदि मरीज़ NAAT जांच में टीबी रोग से ग्रसित पाया जाता है तो उसे टीबी का इलाज दिया जाएगा
इसके अतिरिक्त उच्च जोखिम वाले समूह (high risk groups) जैसे छात्रावास, ओल्ड ऐज होम, अनाथ आश्रम, जेल, किशोर निरोध केंद्र (juvenile detention center), निराश्रित केंद्र (destitute center), रेन बसेरा, सरकार द्वारा आवंटित बीपीएल क्वाटर्स, औद्योगिक क्षेत्र आदि में भी उक्त अभियान की समस्त गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

No comments:
Post a Comment