पुष्कर। पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्य मंत्री राजस्थान सुरेश सिंह रावत, प्रवासी विधायक श्रीचंद शर्मा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, ने बुधवार को ग्राम कानस के जॉलीवुड रिसार्ट में बूढ़ा पुष्कर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ की मीटिंग आहुत की। भाजपा शक्ति केन्द्र कानस के प्रमुख पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ और बूथ अध्यक्षों से मुलाकात की और क्षेत्र में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इसी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों से भी मुलाकात की। केंद्र के मोदी सरकार की योजनाओं की गतिविधियों की जानकारी ली और समस्याओं के बारे में चर्चा की।
इसी के साथ सर्वप्रथम बुढा पुष्कर मंडल की गठित नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों से मुलाकात कर उनसे परिचय किया गया, उनका स्वागत अभिनंदन किया गया और उन्हें पार्टी के अनुशासन और सिद्धांतों की क्रियान्वित्ती का संकल्प दिलाया गया।
विधायक रावत ने कहा कि, कार्यकर्ता अब कमर कसले। विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस बार आम जनों के हितों के विरुद्ध काम करने वाली कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। क्षेत्र वासियों के हितों के साथ और पुष्कर क्षेत्र के विकास के साथ अन्याय की कीमत चुकानी होगी कांग्रेस को भारी बहुमत से हरा कर।
प्रवासी विधायक श्रीचंद ने कहा कि, केंद्रीय मोदी सरकार आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है। जिसे जनता माफ नहीं करेंगी। कार्यकर्ताओं को जनता के आक्रोश को मत पैटी तक लाना है।
कार्यक्रमों में जीतमल प्रजापति, ओबीसी मोर्चा देहात ज़िला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, महेंद्र सिंह मजेवला, मोहन सिंह रावत, मानक सिंह रावत, हरिशंकर चौहान, मदन लाल गुर्जर, वीरेंद्र सिंह राठौर, महेंद्र सिंह राजावत, जितेंद्र मौर्य, गोवर्धन सिंह रावत, संपत सुवाल, अशोक सोनी, सुभाष, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह चुंडावत, रमेश सिंह, दीपक सिंह, दीपू सिंह, शंकर मेघवंशी, सज्जन सेन सहित सैकड़ों कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।
![]() |
सीताराम गहलोत, पुष्कर |
No comments:
Post a Comment