भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला अजमेर की ओर से आयोजित जनाक्रोश महा घेराव का कार्यक्रम संपन्न हुआ
अजमेर शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर सभा का आयोजन हुआ, जिसमे शहर भाजपा शहर एवं देहात भाजपा के सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन ने हजारों की संख्या में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा शहर द्वारा आयोजित जन आक्रोश सभा में जहां तक नज़र जा रही है वहाँ तक जन आक्रोश नज़र आ रहा है, उन्होंने कहा गाव से लेकर ढाणी तक और विधानसभा से संभाग मुख्यालय तक जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए जनता की आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुँचाने के लिए इस गूँगी बहरी सरकार तक पहुँचाने का काम भारतीय जनता पार्टी इस जन आक्रोश सभा के माध्यम से कर रही है।
उन्होंने कहा साढ़े चार वर्षा में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों, बेरोज़गारों और महिलाओं को धोखा देने के अलावा कोई कार्य नहीं किया, किसानों का कर्जा माफ़ नहीं करके राजस्थान के हज़ारो किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है, पिछले चार वर्षों में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।
वादाखिलाफी करने वाली सरकार धोखा देने वाली सरकार को अगले छह महीने में राजस्थान से उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा
उन्होंने कहा राहत कैंप लगाने निकले हो आप किस आधार पर आप महंगाई हटाने की बात करते है। आज सबसे महंगी बिजली, पेट्रोल अगर किसी प्रदेश में तो वो राजस्थान में है, जो जो राजस्थान पन्ना दाई की गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता था आज उस राजस्थान में रोज़ बलात्कार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार 4.5 वर्षों तक तो सो ही रही अब आ गया अब जब चुनाव का समय आ गया है तब आपको राहत देने की याद आ रही है। अजमेर की जनता ने आपको राहत देने की सोच ली है। राहत कैंप में जो पहले से सूचियां बनी है उसके अलावा किसी का भी नाम नहीं जोड़ा जा रहा है एक तरफ मोदी सरकार है जिसमें आजादी के बाद पहली बार जनधन खाते खुले जनधन खाते को लाने के लिए यह लाभ देने के लिए किसी को भी किसी कैंप में केंद्र की योजना के लिए नहीं बुलाया गया। स्वच्छ अभियान भारत के लिए जो शौचालयों का काम हुआ उसमें भी किसी को कैंप में जाने की जरूरत नहीं पड़ी, आज किसान सम्मान निधि सीधा किसानों के बैंक खाते में जाती है और मोबाइल पर मैसेज आता है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के का सरकार 2018 के बजट में जो घोषणाएं की थी वो भी आज तक पूर्ण रूप से क्रियान्वित नहीं हुई है।
उन्होंने कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आरपीएससी जैसी पवित्र संस्थान को कलंकित किया है जहाँ युवा अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखता है। माँ बाप अपना पेट काटकर बच्चे को पढ़ाने के लिए भेजते हैं वह पेपर लीक जैसी घटना से युवाओं का मनोबल टूट जाता है, गहलोत सरकार ने बिना पृष्ठभूमि की जांच करें आरपीएससी के मेंबर नियुक्त करें जो राजस्थान के युवाओं का भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आप सभी युवाओं से कहना चाहता हूँ कि जिसे ओर जवानी चलती है उस ओर ज़माना चलता है सभी युवाओं को दृढ संकल्पित होकर इस राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है।
उन्होंने कहा कि आप सभी ने कल जोधपुर की हृदय विदारक घटना सुनी होगी जिसमें शरणार्थीयो के घर जोधपुर विकास प्राधिकरण ने परिवार सहित उजाड़ दिये।
स्वागत भाषण में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा की पृथ्वीराज चौहान की इस नगरी में प्रदेश अध्यक्ष आपका हार्दिक स्वागत है। अजमेर की कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए जनता ने अंगड़ाई ले ली है जिस तरह से जन आक्रोश महा घेराव का आयोजन प्रदेश भर में आयोजित किया है अजमेर शहर के सभी भाजपा कार्यक़र्ताआपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े है और उन्होंने कहा कि जन आक्रोश महा घेराव को सफल बनाने के लिए पिछले पंद्रह दिन से लगातार कार्य कर रहे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन है।
भाजपा देहात ज़िला अध्यक्ष आज इस राजस्थान की गूँगी बहरी कांग्रेस सरकार जिसके राज में अराजकता का राज है। उसको राजस्थान से हटाने के लिए अजमेर से शंखनाद होने जा रहा है उसके लिए में प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ एवं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता ही जो सुबह आठ बजे से घर से निकलकर 150-200 किलोमीटर की दूरी से यह आये और कार्यक्रम को सफल बनाया।
संभाग प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता ने कहा आज का यह जन आक्रोश प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के नेतृत्व में राजस्थानके प्रत्येक ज़िले में हज़ारो कार्यकर्ता एवं जनता के जुड़ाव से संपन्न हो रहा है, राजस्थान प्रदेश अपने माँ और गौरव के लिए जाना जाता था नारी के सम्मान के लिये और आज राजस्थान महिला अत्याचार महिला दुराचार के लिए जाना जाने लगा है।
बैठक के पश्चात हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सी आर. चौधरी, सांसद भागीरथ चौधरी, ओंकार सिंह लखावत, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, विधायक सुरेश रावत, विधायक शंकर रावत, विधायक रामस्वरूप लाबा, महापौर ब्रजलता हाडा, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, उपमहापौर नीरज जैन, सुरेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, डॉ विकास चौधरी ने संबोधित किया।
Image tweeted by C. P. Joshi@cpjoshiBJP
No comments:
Post a Comment