(अजमेर) शहर के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में नौजवानों के आत्मिक व सामाजिक उत्थान के लिए 2 दिवसीय यूथ सेमिनार (संगोष्ठी) का आयोजन कल से आरम्भ किया जाएगा। यह आयोजन मेथोडिस्ट यूथ फ़ेलोशिप की ओर से किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमीनार का वार्षिक थीम Serving The Lord With Purpose मकसद के साथ प्रभु की सेवा करना है।
सेमीनार में मुख्य वक्ता में रूप में दिल्ली रीजनल कांफ्रेंस के यूथ डायरेक्टर रेवरन आशीष रोबिनसन, रेवरन शारोन सावंत सहित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च अजमेर के प्रभारी रेवरन एमानुएल मसीह, रेवरन सुमित चौहान होंगे।
सेमीनार की अधिक जानकारी के लिए सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च अजमेर के प्रभारी रेवरन एमानुएल मसीह (8427359325), रेवरन सुमित चौहान ( 9649464389) किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment