1500 से अधिक लोगों ने लिया कैंसर जागरूकता वॉकाथॉन में भाग
6 किलोमीटर लंबी रैली ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
क्षेत्रपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी एंड रिसर्च सेंटर के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कैंसर जागरूकता वॉकाथॉन में रविवार सुबह शहरवासियों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। लगभग 1500 से अधिक नागरिकों ने इस जनजागरूकता अभियान में भाग लेकर कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
राजा साइकिल चौराहा से प्रारंभ हुई लगभग 1 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला वाली यह भव्य रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तोषनीवाल इंडस्ट्रीज़, अजमेर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हनुमान सिंह राठौड़ (चेयरमैन, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम रंजन ठाकुर (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेलवे हॉस्पिटल, अजमेर), डॉ. काबुई (डीआईजी मेडिकल, सीआरपीएफ) तथा डॉ. अरुण क्षेत्रपाल (निदेशक, क्षेत्रपाल हॉस्पिटल) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर के विरुद्ध सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता, समय पर जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से इस जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।श्री आलोक शर्मा ने कहा कि क्षेत्रपाल हॉस्पिटल केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि समाज का दूसरा परिवार बनने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस 6 किलोमीटर की कैंसर जागरूकता वॉकाथॉन में 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 90 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प हर आयु वर्ग का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे शहर के हजारों परिवार एकजुट होकर जुड़े हैं। यही एकता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में और अधिक परिवार इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ेंगे तथा अजमेर को कैंसर के प्रति जागरूक और स्वस्थ शहर बनाने में अपना योगदान देंगे।
समापन समारोह में राजस्थान पुलिस के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, राजीव तोषनीवाल (एमडी, तोषनीवाल इंडस्ट्रीज़), डॉ. रमेश क्षेत्रपाल, डॉ. अरुण क्षेत्रपाल तथा दैनिक भास्कर, अजमेर के संपादक सर्वेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों ने एक साथ आवाहन किया कि क्षेत्रपाल हॉस्पिटल ने आसपास के 11 जिलों को जो कैंसर उपचार की सौगात प्रदान की है, और समाज को कैंसर मुक्त बनाने की जो पहल की है, इससे समाज सदैव आपका ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर कैंसर जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाली विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक एवं सेवा संस्थाओं का सम्मान किया गया। इनमें राम गोपाल प्रेम प्रकाश, विशाल सर्जिकल्स, सिद्धि एडवरटाइजमेंट, ब्राविया होटल्स, एंकर एग्रो स्टील इंडस्ट्रीज़/वी.के. हार्डवेयर, safeyu सर्विस ए/सी, prompt सर्विस, श्री हरीश lakhyani, नवनीत मोटर्स (नेक्सा), तोषनीवाल industries, भारत विकास परिषद, श्री माहेश्वरी मंडल, रोटरी क्लब, ओम योगा स्टूडियो, आरआरवीपीएनएल (विद्युत विभाग), वीर महिला, ड्रीम इंडिया स्कूल, मां सावित्रीबाई फुले महिला संस्थान, लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम,रोटरी क्लब संयोगिता, सिंधु महासभा, विजयवर्गीय समाज, लायंस क्लब (शौर्य), अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था, अग्रवाल समाज, विप्र फाउंडेशन, रयान इंटरनेशनल स्कूल, डीपीडब्ल्यूएस स्कूल, सीआरपीएफ, जी.सी.1, हिंद सेवा दल, नागरिक महासभा, विवेकानंद महासभा, डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, राजस्थान एम.आर. एसोसिएशन, फाइटर एंड चैलेंजर मार्शल आर्ट सहित अनेक संस्थाओं का विशेष सम्मान किया गया।
इसके साथ ही डॉ नरेंद्र पाल सिंगल, डॉ भोलाराम गुर्जर, अपार सिंह कलसी, विक्रमादित्य वैष्णव, घनश्याम शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, डाक्टर भारती प्रकाश, रमा मिश्रा, राजेन्द्र गांधी, आभा गांधी, विनोद गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, उमेश गर्ग, दीपक शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अनिल उपाध्याय, अमिता, प्रवीण अग्रवाल, नरेंद्र, महेंद्र सिंह रावतपुरा, चेतन सिंह रावत, देवराज गुर्जर, सुशीला राठौड़ एवं विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों को भी उनके उल्लेखनीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
रैली को अनुशासन में चलने हेतु 25 लोगों का चयन करके उन्हें भी सम्मानित किया गया।
रैली में शामिल हजारों नागरिकों ने एक स्वर में कैंसर के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के 11वें स्थापना दिवस पर आयोजित सबसे बड़े जनजागरूकता अभियानों में से एक रहा और पूरे शहर में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।

No comments:
Post a Comment