पुष्कर। अजमेर से पुष्कर पहुंची भारतीय जनता पार्टी संकल्प यात्रा का पुष्कर पर्वेश द्वार पर बीजेपी ओबीसी मोर्चा देहात ज़िला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ओर जिला महामंत्री राजेन्द्र महावर के नेतृव में JCB ओर ऊट पर सवार कार्यकर्ताओ द्वारा गुलाब के फूलों से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, वही अशोक सिंह रावत ने गर्मजोशी से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ओर पूर्व यूपी सांसद अरूण सिंह को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया, उसके बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा राम धाम तिराहे पहुंची जहां पर वर्तमान पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ओर नगर पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि के नेतृव में पुनिया ओर अरूण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया, विधायक रावत के नेतृत्व में पहुंची ग्रामीण महिलाएं ओर पुरुषों एवम बीजेपी कार्यकर्ताओ को मंच से सबसे पहले सम्बोधन विधायक सुरेश सिंह रावत द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए सभी का आभार प्रकट किया उसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंच से कॉग्रेस सरकार के लुभावने वायदे सहित अन्य मुद्दों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार लानी है, उसके बाद पूर्व यूपी सरकार सांसद अरूण सिंह ने मंच से सीएम अशोक गहलोत पर हमलावर होते हुए कहा कि राजस्थान में बढ़ते महिला उत्पीड़न ओर बलात्कार के मामले से राजस्थान की बहन बेटी सुरक्षित नहीं है, वही भीलवाड़ा भट्टी कांड में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म ओर भट्टी में जला देने सहित अन्य लुभावने वायदे जुटा बताते हुए कहा कि राजस्थान में परिवर्तन लाना है ओर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है, उसके बाद कपलेश्वर मन्दिर के महन्त श्री सेवा नन्द गिरी महाराज ओर साधू संतों ने अरूण सिंह ओर पुनिया को दुपट्टा उड़ाकर और पुष्कर तीर्थ की तस्वीर भेट कर भव्य स्वागत किया गया । उसके बाद बीजेपी की परिर्वतन संकल्प यात्रा नागौर जिले की ओर बढ़ गई।
राजस्थान संकल्प यात्रा को अजमेर जिले से विदाई दी गई जिससे यात्रा नागौर जिले में प्रवेश किया।
भाजपा देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने बताया कि राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों,जंगलराज,कुशासन व भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। 12 सितम्बर को यात्रा का अजमेर जिले में प्रवेश हुआ जिसको आज नागौर जिले की सीमा बाडी घाटी तिलोरा पर विदाई दी गई।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने बताया कि पूरे राजस्थान में जनता कांग्रेस की गलत नीतियों से परेशान है जिसे उखाड़ फेंकना चाहती है।
अजमेर जिले में यात्रा को अपार समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया। जिले के विदाई कार्यरक में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा,देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत, देहात यात्रा संयोजक शक्ति सिंह रावत,भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष अर्जुन नालियां, जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मंझेवला,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह नौसल ,जिला कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश पाराशर, पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पराशर, भाजपा देहातमन्त्री राजेन्द्र महावर इत्यादि उपस्तिथ रहे।
No comments:
Post a Comment