पुष्कर। बीजेपी नेता ओर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक एवम भारतीय जनता युवा मोर्चा पुष्कर शहर मंडल के अध्यक्ष भुवनेश पाठक के नेतृत्व व भारतीय जनता पार्टी पुष्कर शहर मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी के मुख्य अतिथेय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा मंडल पुष्कर शहर द्वारा सर्वप्रथम पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर दुधाभिषेक किया गया एवं पीएम मोदी के लिए स्वस्थ रहें दीर्घायु रहे ऐसी कामना की गई।
इसके पश्चात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की मंगल कामना की गई। साथ ही गायों को हरा चारा खिलाया गया एवम वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को फल वितरीत किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक,लक्ष्मीकांत गौड़,राघव पाराशर,आदित्य पाराशर,यश पाराशर,दामू पाराशर,वरुण पाराशर,अमन शर्मा,अमित पाराशर,रितेश पाराशर,वेदप्रकाश वशिष्ट,सुरेंद्र रावत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment