वित्तीय प्रबंधन एवं लोक प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिली मानद उपाधि
(अजमेर) भारतीय कौशल विकास परिषद, पश्चिम बंगाल द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, अजमेर में सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत सैयद अतहर अब्बास काज़मी को वित्तीय प्रबंधन एवं लोक प्रशासन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हॉनररी डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है।
सैयद अतहर अब्बास काज़मी शासकीय दायित्वों के साथ-साथ शतरंज एवं साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के मान्यता प्राप्त आर्बिटर हैं तथा जिला शतरंज संघ, अजमेर के अध्यक्ष के रूप में शतरंज गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने विभिन्न विषयों पर अनेक पुस्तकों का लेखन भी किया है। प्रशासनिक कार्यों के साथ शतरंज एवं साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रियता बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाती है।
काज़मी को प्रदान की गई इस मानद उपाधि पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:
Post a Comment