पुष्कर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे के पास स्थित होटल कृष पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने G 20 के आयोजन पर बताया की भारत मंडपम , के द्वारा विश्व को भारतीय हेरिटेज संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जिससे विदेशियों में भी भारत को जानने की उत्सुकता बढ़ी है साथ ही इससे रोजगार के अवसर भी बढ़गे। हमे अपने हेरिटेज स्थलो को सजो कर रखना चाहिए ये भारत की अमूल्य निधि हे।
प्रधानमंत्री मोदी ने जीव जंतुओं को बचाने और संरक्षण कर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना चाहिए ,ऐसे ही जीव सुरक्षा में राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में सुखदेव भट्ट नामक व्यक्ति सर्पों को पकड़े हे,और उन्हें फिर सुरक्षित जंगल में छोड़ते हे। अभी तक 30000 सर्पों को ये जीवित पकड़कर जंगलों में छोड़ चुके है ,इससे जीव सुरक्षा और पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता हे।
साथ ही अमृत सरोवर योजना के द्वारा सरोवरों की स्वच्छता हुई है ,पीने के पानी भी ज्यादा मिलने लगा है, हमे भी अपने आसपास के सरोवर को स्वच्छ रखना चाहिए साथ ही गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाने प्रयास करना चाहिए। स्वच्छता ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की झापनाला गांव के नए काम की शुरुवात हुई यहा मजदूरी कर पेट पालने वालों ने सिलाई मशीन के जरिए ताड़ के पत्तो से अदभुद डीजायन के पत्तल बनाने के कार्य को सराहना की।
साथ ही देश में बन रही अच्छे सड़को, बांस के व्यापार,आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता पर चर्चा की । लोकल फॉर वोकल को महत्त्व देकर भारतीय समान खरीदने पर जोर दिया।
मन की बात कार्यक्रम सुनने में मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक ओमप्रकाश पाराशर,पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, भाजपा देहात मंत्री राजेंद्र महावर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर,जयकुमार पाराशर,मन की बात सह संयोजक ऋषि भाटी,मधुसूदन पाराशर भाऊ,मदन मस्त पाराशर,भाजपा देहात मीडिया सह संयोजक नेहरू पंडित,अनुसूचित मोर्चा देहात मंत्री ईश्वर धवल,युवा नेता अमन पाटोदिया,जितेंद्र पाराशर (हल्दरपाराशर), भरत,कार्यकर्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
![]() |
Sitaram Gehlot. |
No comments:
Post a Comment