नेशनल एड्स एवं एसटीडी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत "ब्रेक फ्री इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण स्वास्थ्य संकुल सी एम एच ओ कार्यालय में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ज्योत्सना रंगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर द्वारा की गई।
इस प्रशिक्षण में नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के स्टाफ आईसीटीसी, डीएसआरसी, ART, TI- NGO, सीएससी टीम को दिया गया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनरल पापुलेशन व युवाओं को खुद की एचआईवी रिस्क जानने, एचआईवी की जानकारी प्राप्त करने व एचआईवी सर्विसेज सेंटर तक पहुंचने का आसान टूल है।
ट्रेनर रतनलाल माली, YRGCARE ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। माली ने कहा कि इस प्लेटफार्म के माध्यम से घर बैठे ही कोई भी अपना खुद का रिस्क जान सकते है, वे वर्चुअल काउंसलर से बातचीत कर सकते है तथा वर्चुअल AI आधारित असिस्टेंट से एचआईवी एड्स व STI से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही मेंटल हेल्थ इत्यादि के बारे में भी निःशुल्क जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इन्होंने और बताया कि 1097 टोल फ्री नंबर व www.breakfreeindia.org वेबसाइट के माध्यम से कोई भी कभी भी गोपनीयता के साथ एचआईवी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ लोकेश गुप्ता जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी ने HIV-TB कार्यक्रम की समीक्षा की, इसके साथ ही 95-95-99 लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी को निर्देशित किया। कार्यशाला में दिशा यूनिट से डॉ मनीष जोशी, रवि विलियम, मुकेश, निधि कालरा, पूजा सांखला इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment