पुष्कर। तीर्थ गुरु नवयुवक गणेश मंडल के द्वारा 10 दिन तक चले गणपति महोत्सव में नवयुवक मंडल ने एवं सभी माता बहनों ने गणपति विसर्जन के दिन धूमधाम से गाजे बाजे और ढोल के ऊपर नाश्ते गाते हुए राम धाम के पास बड़ी गाड़ी में गणेश जी को विराजमान करके सभी जगह प्रसाद बांटते हुए हर्ष उल्लास के साथ में विसर्जन के लिए प्रस्थान किया कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम सभी ने पहली बार गणेश जी को प्रतिष्ठित किया।
भगवान की कृपा से हमारा कार्य निर्विघ्न उत्सव संपन्न हुआ विराजमान गणपति का हर्ष उल्लास के साथ विसर्जन किया एवं सभी भक्तजन गणपति विसर्जन के समय भाव विभोर हो गए और गणेश जी को प्रार्थना करी की गणेश जी महाराज हमारे पुष्कर वीडियो को एवं हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करना विसर्जन का कार्यक्रम गऊघाट पर धूमधाम से किया गया।
मुख्य आचार्य पंडित कमल नयन दाधीच सांवरिया जी गौतम गौतम जी शास्त्री आदि विद्वानों के सानिध्य में मंत्रोचार के साथ महा आरती करके विसर्जन कराया गया।
![]() |
Sitaram Gehlot |
No comments:
Post a Comment