(अजमेर) राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ शनिवार 4 अगस्त को किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रातः 7.30 बजे मशाल रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट से किया जाएगा।
इसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्य समारोह जवाहर स्कूल में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।
इसके समानान्तर जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्र के 23 कलस्टरों की 325 ग्राम पंचायतों में भी ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ किया जाएगा।
इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

No comments:
Post a Comment