(अजमेर/ब्यावर) देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम में कार्य करने वाले उत्क्रष्ट अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए अजमेर जिले के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया की वर्तमान में अजमेर जिले के नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम में कार्य करने वाले उत्क्रष्ट अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
डॉ लोकेश गुप्ता के अनुसार डॉ अखिलेश वर्मा, अमित वैष्णव, नितिन साहू को ब्यावर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज प्रसाद मीणा द्वारा व कमल सेन, महेंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव व ब्यावर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए अधिकारी/कार्मिको के नाम
डॉ अखिलेश वर्मा - चिकित्सा अधिकारी, मु. जिला क्षय निवारण केंद्र जिला ब्यावर
अमित वैष्णव - एस टी एस, मु. जिला क्षय निवारण केंद्र जिला ब्यावर
कमल सेन - एस टी एस, टीबी यूनिट मसूदा (मु. सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मसूदा, जिला ब्यावर)
महेंद्र शर्मा - एस टी एल एस, मु. जिला क्षय निवारण केंद्र जिला ब्यावर
नितिन साहू - डीईओ, मु. जिला क्षय निवारण केंद्र जिला ब्यावर
No comments:
Post a Comment