अजमेर शहर के प्राचीन और गहरी आस्था के केंद्र झरनेश्वर महादेव मंदिर समिति कि और से 4 अगस्त को महादेव के नगर भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन से मांगी गई विधिवत अनुमति नही देने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
देवनानी ने कहा की मंदिर समिति ने पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए आवेदन किया और नगर भ्रमण के दौरान किसी भी तरह की अशांति नही फैलाने का शपथ पत्र दिए जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन की और से अनुमति नहीं दिए जाना सरकार के हिंदू विरोधी होने का प्रमाण देती हैं। देवनानी ने कहा की कुछ दिन पहले धर्म विशेष के धार्मिक आयोजन को बिना अनुमति मांगे ही आयोजन करने दिए गया लेकिन झरनेश्वर महादेव मंदिर समिति की अनुमति प्रार्थना पत्र को बिना किसी ठोस कारण बताए इनकार कर दिया गया।
देवनानी ने कहा की यह हरकत दर्शाती है की सरकार जमकर तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। यह शिव भक्तों का अपमान है। सावन के महीने में इस तरह का आयोजन हमारा लोकतान्त्रिक अधिकार है, यह हिन्दु आस्थाओं के साथ कुठारघात है।
पुलिस प्रशासन की और से झरनेश्वर महादेव मंदिर समिति की और से 4 अगस्त को महादेव के नगर भ्रमण के लिए अनुमति नही देने पर पर कहा की राज्य सरकार पूरी तरह से हिंदू विरोधी है और जमकर तुष्टिकरण की नीति अपना रही है।
देवनानी ने आरोप लगाया की हिंदू धार्मिक आयोजनों को लेकर अनुमति नही दी जा रही है वही दूसरी तरफ अन्य धर्मों को बिना अनुमति भी पुलिस निगरानी में धार्मिक आयोजन करने दिए जा रहे है। देवनानी ने कहा की पिछले दिनों नई सड़क पर धर्म विशेष के लोगो की और से बिना अनुमति धार्मिक आयोजन किया गया जबकि झरनेश्वर महादेव मंदिर समिति बकायदा अनुमति मांगने आई है जिसको निरस्त कर दिया गया।
देवनानी ने आरोप लगाया की सरकार चुनावी साल में तुष्टिकरण की नीति अपनाकर अफसरों को आगे करके अपना चुनावी उल्लू सीधा करना चाहती है लेकिन हिंदू समाज इस तरह के अपमान को कतई सहन नही करेगा।
शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी कहा कि प्रशासन के निर्णय को तुष्टीकरण की राजनीति बताया और प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधि के प्रति इस तरह का व्यवहार निन्दा करते हुऐ सरकार को हिन्दु विरोधी बताया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष उत्तम पंवार, अंकुर मित्तल, मनोज अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सतीश बंसल, प्रकाश बंसल, पार्षद अशोक मुदगल, के.के. त्रिपाठी, राजू साहू, सुभाष जाटव, विनीत पारीक, लवलेश बंसल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment