सोशल मीडिया से जन-जन तक पहुंच रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी
राजस्थान जन सम्मान विडीयो कॉन्टेस्ट में ब्यावर के श्री लेखराज साहू को द्वितीय पुरूस्कार के रूप में 50 हजार रूपये कि राशि मिली।
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। साथ ही प्रदेशवासियों को इस कॉन्टेस्ट में ईनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
गुरुवार को जारी हुए सोमवार, 31 जुलाई के परिणाम में रतनगढ़, चूरू के मनीष शंकोलिया ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। दूसरे स्थान पर ब्यावर, अजमेर के लेखराज साहू रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार, जोधपुर के जयबब्बर बोहरा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
प्रथम पुरस्कार विजेता मनीष का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें - https://youtu.be/8DvEwgKf0zs
द्वितीय पुरस्कार विजेता लेखराज का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें – https://youtu.be/Neqw5CdhTAg
तृतीय पुरस्कार विजेता जयबब्बर का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें - https://www.instagram.com/reel/CvWFEJ-MT-g/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

No comments:
Post a Comment