अजमेर जिले के अधिकारियों के साथ इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना, मेरी माटी मेरा देश अभियान तथा विधानसभा आम चुनाव 2023 की पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन मय इन्टेरनेट कनेक्टिव के उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना आरम्भ की गई है। इसका क्रियान्वयन इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के नाम से किया जाएगा। इसके लिए जिले में शिविरों का आयोजन 10 अगस्त से होगा। प्रथम चरण के लाभार्थियों में सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राएं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं मेें अध्ययनरत छात्राओं, विधवा एवं एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं, वर्ष 2022-23 के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी के तहत 100 दिवस कार्य तथा इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना के तहत 50 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया को शामिल किया गया है। सूची में किसी पात्र लाभार्थी का नाम नहीं होने की स्थिति में राजस्थान सम्पर्क 181 पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। शिविरों का समय प्रातः 10 से सांय 6 बजे तक होगा। शिविर सोमवार से शनिवार तक लगेंगे।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को शिविर में निर्धारित दस्तावेज की मूल प्रति साथ लानी होगी। विद्यालय, महाविद्यालय, पॉलिटेक्टनीक, आईटीआई की छात्राओं के लिए 18 वर्ष से कम आयु होने पर परिवार के चिरंजीवी परिवार के मुखिया का आधार कार्ड एवं स्वयं चिरंजीवी परिवार मुखिया का उपस्थित होना अनिवार्य है। 9वीं से 12 वीं में अध्ययनरत छात्राओं के विद्यालय का एवं महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं के आईडी कार्ड एवं एनरोलमेंट नम्बर का कार्ड, पेन कार्ड (यदि हो तो) तथा लाभार्थी का आधार कार्ड साथ लाना होगा। एकल विधवा पेंशन प्राप्त कर रही महिला के पेंशन का पीपीओ नम्बर, पेन कार्ड (यदि हो तो) तथा लाभार्थी का आधार कार्ड शिविर में दिखाना होगा। वर्ष 2022-23 के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी के तहत 100 कार्य दिवस तथा इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना के तहत 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया के आवश्यक दस्तावेज जन आधार कार्ड, लाभार्थी का आधार कार्ड एवं उपलब्ध होने पर पेन कार्ड है। लाभार्थी के 18 वर्ष से कम आयु होने पर समि केवाईसी सिम केे लिए चिरंजीवी परिवार की मुखिया के नाम पर होगी। मोबाईल फोन भी चिरंजीवी परिवार के मुखिया के नाम पर होगा। इसके लिए चिरंजीवी परिवार के मुखिया को ईकेवाईसी के लिए आधार व मोबाईल फोन के लिए जनाधार लाना होगा।
उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों को स्मार्ट फोन मय कनेक्टिविटी के क्रय के लिए ई-वॉलेट अथवा ई-वाउचर डीबीटी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राशि स्थानान्तरण की जाएगी। स्मार्ट फोन मय कनेक्टीविटी के क्रय के लिए लाभार्थी परिवार का जनाधार में पंजीकृत महिला मुखिया के मोबाईल नम्बर को अपने साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क टीम द्वारा लाभार्थी के जन आधार कार्ड, जनाधार में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर की पहचान, आधार कार्ड, फोटो एवं अन्य के लिए मान्य दस्तावेजों की पहचान की जाएगी। लाभार्थी के फोन में जन आधार एप डाउनलोड कर अनेक जानकारी दी जाएगी। रजिस्टे्रशन जोन मेें हेल्पडेस्क पर लाभार्थी की पात्रता की पहचान कर जन आधार, ई-वालेट, केवाईसी फार्म , टीएसपी फार्म एवं फार्म-60 उपलब्ध कराए जाएंगे। सिम जोन में लाभार्थी द्वारा ई-केवाईसी के पश्चात अपनी पसन्द की कम्पनी की सिम एवं इन्टरनेट डाटा प्लान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर के मोबाईल जोन से लाभार्थी अधिकृत मोबाईल डीलरों से अपनी पसन्द का मोबाईल फोन क्रय कर सकेंगे। लाभार्थी शिविर में किसी भी डीलर से कोई भी फोन खरीदने के लिए स्वतन्त्र है। लाभार्थी द्वारा अपनी पसन्द की सिम व इन्टरनेट डाटा प्लान के बाद उसकी ई-केवाईसी होगी। ई-केवाईसी के पश्चात प्रत्येक लाभार्थी का शिविर में ऑनलाईन आईजीएसवाय एपलीकेशन में उसका नया मोबाईल नम्बर एन्टर किया जाएगा। लाभार्थी द्वारा मेाबाईल एवं डाटा सिम के लिए ई-वॉलेट से भुगतान किया जाएगा। शिविरों में लगाए गए डिजिटल हैण्ड होल्डिंग जोन में लाभार्थियों के लिए डिजिटल साक्षरता के लिए डिजिटल एक्टिविटी, प्रश्नोतर प्रसंग एवं नुक्कड नाटक का आयोजन किया जाएगा। नुक्कड नाटक द्वारा राज्य सरकार की जन हितोपकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोत्साहन के लिए विजेताओं केा टोकन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को ई-वॉलेट जन आधार एप डाउनलोड करना होगा। इसमें लाभार्थी को डीबीटी से 6800 रूपए हस्तान्तरित होंगे। स्मार्ट फोन के 6125 रूपए तथा 9 माह का इन्टरनेट डाटा के 675 रूपए हैं। निर्धारित से अधिक राशि के मोबाईल मॉडल के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इन्टरनेट डाटा 31 मार्च 2024 तक के लिए दिया जाएगा। इसके पश्चात आगामी दो वर्षों तक प्रत्येक वित्तिय वर्ष के लिए 900 रूपए डीबीट से दिए जाएंगे।
उन्होेंने बताया कि इस योजना के सम्पूर्ण क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अजमेर शहर के लिए नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, अजमेर ग्रामीण के लिए उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल, भिनाय के लिए उपखण्ड अधिकारी मसूदा भरत राज गुर्जर, जवाजा के लिए उपखण्ड अधिकारी ब्यावर मृदुल सिंह, सिलोरा के लिए उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ रामसिंह गुर्जर तथा श्रीनगर के लिए उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद अंशुल आमेरिया प्रभारी अधिकारी होंगे। अन्य उपखण्ड क्षेत्रों के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि अजमेर शहर में जवाहर रंगमंच, चन्द्रवरदाई स्टेडियम, महाराणा प्रताप कम्यूनिटी हॉल धोलाभाटा तथा हरीभाऊ उपाध्याय नगर सामुदायिक भवन, अजमेर ग्रामीण के राजकीय पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र घूघरा पर शिविर होंगे। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय, प्राइमरी पिंग अरांई, राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय भिनाय, ग्राम पंचायत गणेशपुरा नया भवन जवाजा, पंचायत समिति केकड़ी, पंचायत समिति मसूदा, भारत निर्माण सेवा केन्द्र पीसांगन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़, सामुदायिक भवन केकड़ी रोड़ सावर, रविन्द्र रंगमंच किशनगढ़ तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिलवाड़ा श्रीनगर में सम्बन्धित उपखण्ड क्षेत्र के लिए शिविर स्थल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में एक लाख 26 हजार से अधिक व्यक्तियों को लाभ मिलने का अनुमान है। अजमेर शहर में 13 हजार, अजमेर ग्रामीण में 14 हजार, अरांई में 5 हजार, भिनाय में 7 हजार, जवाजा में 17 हजार, केकड़ी में 7 हजार, मसूदा में 13 हजार, पीसांगन में 8 हजार, सरवाड़ में 7 हजार, सावर में 5 हजार, सिलोरा में 16 हजार तथा श्रीनगर में 9 हजार से अधिक व्यक्तियों लाभान्वित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 वर्ष संस्कृति एवं उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के लिए एक राष्ट्रव्यापी और लोगों के नेतृत्व वाली पहल के रूप में मनाया जा रहा है। मेरी माटी मेरा देश अभियान की परिकल्पना आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है। इसके तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्राम, पंचायत, ब्लॉक, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर 9 से 20 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर 9 अगस्त, ग्राम पंचायत स्तर पर 11 अगस्त तथा ब्लॉक स्तर पर 15 अगस्त को कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका तथा नगर परिषद तथा 10 अगस्त एवं जिला स्तर की नगर निगम तथा नगर परिषद स्तर पर 15 अगस्त को कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। राज्य स्तर पर 16 से 25 अगस्त तथा फाइनल कार्यक्रम दिल्ली में 27 से 30 अगस्त तक होंगे।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण तथा शहरी दोनाें क्षेत्रों पर कार्यक्रम के दौरान कई गतिविधियां होंगी। शिलाफलकम् के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर अमृत सरोवर एवं जलाशय के पास शिलापट्टीका पर वीरों के नाम अंकित करवाकर वीरों का नमन किया जाएगा। वीरों के नाम उपलब्ध नहीं होने की दशा में मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को शत् शत् नमन उद्धरण अंकित होगा।
उन्होंने बताया कि पंच प्राण शपथ के अन्तर्गत मुठ्ठी भर माटी की शपथ लेकर ग्राम स्तर से पंचायत स्तर पर कलश द्वारा एवं पंचायत स्तर से ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक से युवाओं तथा जन प्रतिनिधियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर माटी लेकर जाएंगे। इसी प्रकार नगर पालिका स्तर पर 10 अगस्त एवं नगर परिषद तथा नगर निगम स्तर पर 15 अगस्त को भी शिला कार्यक्रम पंच प्राण शपथ, वसुधा वन्दन, वीरों को वन्दन एवं ध्वजारोहण-राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित होंगे। शपथ के दौरान व्यक्तिगत या एक साथ सेल्फी लेकर उस सेल्फी को भारत सरकार की वेबसाईट पर अपलोड किया जाए। इसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक नगर पालिका स्तर से जिला मुख्यालय की नगर निगम स्तर पर कलश द्वारा, जिला मुख्यालय की नगर निगम से युवाओं एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर माटी लेकर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वसुधा वन्दन के अन्तर्गत आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में अमृत सरोवर अथवा जलाशय के पास 75 स्थानीय पौधों का पौधारोपण किया जाएगा। इसके अमृत वाटिका का निर्माण होगा। वीरों का वन्दन के अन्तर्गत आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में स्थानिय रीति रिवाजों के साथ स्वतन्त्रता सेनानी, वीरांगनाएं एवं उनके परिवार, केन्द्रीय राज्य सशस्त्र सीमा बल पुलिस का वन्दन एवं सम्मान किया जाएगा। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान भी होगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के मतदान बूथों के सुव्यस्थिकरण कार्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा। इसके प्रस्तावों के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाए। इनकी समीक्षा की जाए। आगामी 21 अगस्त को होने वाले मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की सम्पूर्ण तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई। नव मतदाताओं एवं विशेष योग्यजन मतदाताओं का चिन्हीकरण करें। मृत एवं स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम विलोपित करें। वलनरेबल पॉकेट्स के बारे में चर्चा की गई। बूथ लेवल प्लान की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि कम मतदान वाले बुथों के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बूथवार कारणों की जांचकर कार्य योजना बनाई जाए। शिक्षा विभाग के अलावा 21 अन्य विभागों को भी निर्वाचन सम्बन्धी गतिविधयों में शामिल किया जाए। बूथ अवयरनेस ग्रुप का गठन हो। सोशल मिडीया, ब्रांड एम्बेसेेडर एवं सोशियल इन्फ्लूएंसर का उपयोग स्वीप गतिविधियों में किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह, परसराम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, एसीएम श्रृद्वा गोमे उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह उपस्थित रहे।
इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

No comments:
Post a Comment