(अजमेर) मोहर्रम 2023 में शिरकत करने वाले जायरीन की सुविधा के लिए विश्राम स्थली कायड़ पर किराना सामग्री एवं फूड पैकेट निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाने के लिए काउण्टर स्थापित किए जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि शिवा कान्ट्रेक्टर, भूणाबाय द्वारा फूड पैकेट तथा अनिल टे्रडर्स नगरा द्वारा किराना सामग्री का काउण्टर लगाया जाएगा। किराना सामग्री आलू, प्याज, अण्डे, हरी सब्जी इत्यादि वस्तुएं तथा फूड पैकेट निर्धारित दर पर जायरीन को बिक्री करेंगे। दुकानदार दुकान पर सफेद कपडे़ का बडा बैनर (साईज 3 गुणा 2) लगाएंगे। इसमें आवश्यकता वस्तुओं की उचित मूल्य दुकान का अंकन मोटे अक्षरों में होगा। खाने के पैकेट के काउन्टर पर बैनर पर पैकेट की निर्धारित दर 40 रूपए का अंकन किया जाएगा।
कायड़ विश्राम स्थली पर लगेंगे गैस काउण्टर
मोहर्रम 2023 के अवसर पर 18 जुलाई से जायरीन को खाना पकाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कायड़ विश्राम स्थली पर चार गैर एजेन्सियों को नियुक्त किया गया है। जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि राजधारा गैस एजेन्सी, गुलाब गैस एजेन्सी, अजय भारत गैस एजेन्सी, श्री मंगलम गैस एजेन्सी को नियुक्त किया गया है। गैस एजेन्सी द्वारा जायरीन से प्रतिघण्टा 10 रूपए की दर से राशि वसूल की जाएगी।
इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

No comments:
Post a Comment