(अजमेर) शहर के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पंचशील पर आज टीबी की त्वरित जांच हेतु TRUENAT (Nucleic Acid Amplification Test) मशीन स्थापित की गई है।
अधिक जानकारी देते हुए कमला नेहरु टीबी प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक डॉ राजेश टेकचन्दानी ने बताया की स्टेट टीबी डिविज़न राजस्थान के निर्देशानुसार देश से वर्ष 2025 तक टीबी रोग का उन्मूलन करना है, इसी क्रम में सीएचसी पंचशील पर टीबी जांच हेतु NAAT मशीन स्थापित की गई है।
(TRUENAT) ट्रूनाट जांच के माध्यम से महज़ एक घंटे में टीबी रोग का पता चल जाता है। यह एक पोर्टेबल चिप-आधारित व बैटरी चालित मशीन है।
ट्रूनाट मशीन स्थापित होने का सबसे बड़ा फायदा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पंचशील पर आने वाले टीबी संभावित मरीजों को मिलेगा जिसमे उनकी जांच केंद्र पर ही हो जाएगी।
वर्तमान में अजमेर शहर के कमला नेहरु टीबी प्रशिक्षण केंद्र में ही NAAT जांच की जाती है जहाँ समस्त शहर के राजकीय/निजी चिकित्सा संस्थानों से (Human Transport) ह्युमन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सैम्पल जांच हेतु पहुचाए जाते है परन्तु अब यह जांच पंचशील स्थित सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर भी की जाएगी जिसका सीधा सीधा फायदा केंद्र पर आने वाले टीबी संभावित रोगियों को मिलेगा।
NAAT मशीन स्थापित होने बाद KNSTDC निदेशक डॉ राजेश टेकचन्दानी ने क्षेत्र के एसटीएस/एसटीएलएस के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की व टीबी उन्मूलन के सभी लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
2025 तक टीबी मुक्त होगा भारत
प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार सभी देशों ने 2030 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है, लेकिन भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी का इलाज नि:शुल्क
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी का इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है व इसी के साथ सरकार द्वारा टीबी रोगी को उनकी इलाज अवधि के दौरान आर्थिक सहायता के रूप में 500 रु प्रति माह पोषण हेतु डीबिटी DBT (Direct Beneficiary Transfer) के माध्यम से दिए जाते है।
अजमेर जिले में निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत इलाज के दौरान पोषण संबंधी सहायता के लिए टीबी रोगियों को वर्ष 2022 में 2,22,26,000 रुपये का भुगतान किया गया है।



No comments:
Post a Comment