"हैप्पी फादर्स डे"
Father's Day Special by Manju Gurjar
![]() |
Written by Manju Gurjar manjugurjar180@gmail.com |
आज का दिन पिताजी के लिए समर्पित है जिसमे हमें उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है परन्तु इसका तात्पर्य यह कदापि नहीं है की बाकि दिनों में पिताजी के प्रति सम्मान प्रकट न करे या फिर यूं कह लीजिये की हर दिन पिता का दिन है, साल के 365 दिन पिताजी के ही है।
पिता जी को समर्पित कुछ पंक्तियाँ
परिवार की नीव - पिताजी
पिताजी से ही परिवार है बनता।
पिताजी के प्रयत्नो से परिवार मजबूत हैं होता।
पिताजी का सहारा परिवार जनो को शारीरिक मानसिक मजबूती प्रदान है करता।
वैसे तो परिवार शब्द में छिपा सबका अपना अपना एक स्थान है किन्तु माता पिता में से अधिक चर्चा माता पर ही है होती।
माँ के कोमल निर्मल व्यवहार से खुश बच्चे हर दुःख पीड़ा में माँ को है पुकारते। माँ की ममता का भी असर है लेकिन बच्चे को पीड़ा में देख कर उसकी सहायता के लिया अपना तमाम कामकाज छोड़ के पिताजी ही सबसे पहले उसके इलाज के लिए है आते।
पिताजी दिखने में सख्त पर दिल से नरम।
पिताजी बोली के कड़क पर आँखों से कोमल।
पिताजी के मन में बस एक ही आस की उनके बच्चे का हर सपना हो साकार व सफल।
पिताजी कभी बच्चो के दोस्त तो कभी पिता का किरदार है निभाते।
गलती होने पर डांट भी लगाते।
पिता सा ना कोई था, ना कोई है और न ही कभी होगा।
पिता के होने और न होने का अहसास हर पल दिल में है रहता।
हम बच्चे जीवन का पाठ पिताजी है सिखते।
अच्छे बुरे की पहचान पिताजी ही करवाते।
पिताजी कहते है - नहीं डरना इस दुनिया में क्योकि साथ हु मैं तेरे, यह कहकर पूरी दुनिया अपने बच्चों को है घूमाते।
पिताजी अपने बच्चो की हर जरूरतों के लिए दिन-रात महेनत है करते।
ना रहे कमी परिवार के पोषण में इस बात से पिताजी है डरते।
खुद की बीमारी छिपा कर परिवार की है सोचते।
ना आये कोई दुःख मेरे परिवार पर हर समय इस बात का ख्याल है रखते।
बच्चो की पढ़ाई से लेकर उनके भविष्य तक हर बात का ध्यान वो रखते।
परिवार के आरम्भ से लेकर जीवन के अंत तक हर बात में चिंता वो करते।
पिताजी अपना पूरा जीवन परिवार के लिए ही व्यक्त है करते।
Father's Day Image Credit : Freepik
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक (मंजू गुर्जर) के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति AYN NEWS उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं लेखक द्वारा उपलब्ध करवाई गई ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना, तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार AYN NEWS के नहीं हैं तथा AYN NEWS उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।
No comments:
Post a Comment