एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी व हेपेटाइटिस-सी की जांच कर लोगों को किया जागरूक
(अजमेर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अजमेर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईएचसी (IHC) कैंप, अंदरकोट अजमेर में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को एचआईवी सहित अन्य संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करते हुए जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर में कुल 194 लोगों की एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को संक्रमण से बचाव, समय पर जांच एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
शिविर में राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद के काउंसलर जमी़र अहमद, तब्बसुम बानो, JLN हॉस्पिटल अजमेर, बलवीर सिंह, लैब टेक्नीशियन, डिस्पेंसरी रामनगर अजमेर, शेख नजमु दीन चिश्ती, लैब टेक्नीशियन, डिस्पेंसरी अंदरकोट अजमेर तथा अंतर खान, बाल संसार संस्थान ने सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर CMHO कार्यालय अजमेर से DPO मनीष जोशी, जिला सुपरवाइजर निधि कालरा एवं ADPO रवि विलियम भी उपस्थित रहे तथा शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया।
गांधी जयंती पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
शिविर के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि एचआईवी एवं अन्य संक्रमणों की समय पर जांच, सही जानकारी और जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी शंका की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं परामर्श लेने की अपील की।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों का रहा विशेष सहयोग
शिविर के सफल आयोजन में मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशन समिति के संरक्षक यू.डी. खान, अध्यक्ष सैयद रु नवाज जाफरी तथा सचिव मुबारक खान का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
समिति के उपाध्यक्ष हाजी शकील अब्बासी, महासचिव अकरम सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष मुनीफ मोहम्मद, सदस्य नवेद चिश्ती, सदस्य रामरूद्दुहा, सदस्य शेख़ हामिद अली, सदस्य डॉ. शेख मंसूर अली तथा सदस्य डॉ. राशिद खान सहित अन्य सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर जरूरतमंद एवं आमजन तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा पहुंचाना समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment