उपमहापौर के लिए 22 सितम्बर को होगी निर्वाचन प्रक्रिया
अजमेर नगर निगम अजमेर के महापौर पद के लिए निर्वाचन सोमवार, 21 सितम्बर को कराया जाएगा, जबकि उप महापौर पद के लिए निर्वाचन मंगलवार, 22 सितम्बर को होगा। दोनों पदों के निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक नगर निगम अजमेर के नए भवन के बैठक कक्ष संख्या 215, प्रथम तल, झलकारी बाई स्मारक के पास पंचशील नगर स्थित कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
नगर निगम अजमेर आम चुनाव-2026 के रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार पूनिया ने बताया कि निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक नगर निगम अजमेर के नए भवन के बैठक कक्ष संख्या 215, प्रथम तल, झलकारी बाई स्मारक के पास पंचशील नगर स्थित कार्यालय में आयोजित होगी। महापौर पद के लिए मतदान प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि उपमहापौर पद के लिए निर्वाचन मंगलवार, 22 सितम्बर को कराया जाएगा। इसके लिए बैठक प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगी। नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। उप महापौर पद के लिए मतदान आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
इस खबर को AYN Team ने
संपादित नहीं किया है, यह
खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार
प्रकाशित की गई है।

No comments:
Post a Comment