अजमेर प्रीमियर लीग – U14 के अंतर्गत आज होटल डाटा इन, अजमेर में कैप्टन ऑक्शन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
आयोजन सचिव शराफत खान के अनुसार इस ऑक्शन में सभी टीम ओनर्स ने अपनी-अपनी टीमों के लिए कप्तान एवं उप-कप्तान का चयन किया।
प्रमुख चयन में पुष्कर बुल्स के ओनर रवि पाराशर ने हिमाक्श टेगोर (2000) व अराध्य पाराशर (2000), शास्त्री नगर नाइट राइडर्स के ओनर हिमांशु दत्ता ने शौर्य शर्मा (2000) व हंसराज गुर्जर को (2000), ब्यावर ब्लास्टर के ओनर रिंकू सिंह ने शिवम गोस्वामी (20000) व रुहान परिहार (10000), रॉयल चैलेंजर्स वैशाली नगर के ओनर जीवराज सिंह ने किरत जोशी (2000) व उदय राज सिंह (10000), किंग्स 11 कुंदन नगर ने ओनर वसीम अकरम ने रिदान यादव (2000) व युवराज सिसोदिया (2000), मदार इंडियंस के ओनर श्री हर्षराज सिंह ने विवान प्रधान (20000) व अंशुल जेटवाल (1500), पंचशील पावर के ओनर निलेश कर्माकार ने विक्रमादित्य सिंह (2500) व निरवान कर्माकार(2000) तथा श्रीनगर रोड स्ट्राइकर्स ओनर प्रतीक कोहली ने विराज वासवानी (19000) व शुभम मीणा (2000) को चयनित किया।
आयोजन समिति के अनुसार अब 27 अप्रैल 2026 को मेगा प्लेयर्स ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी टीमें शेष 14 खिलाड़ियों की बोली लगाकर अपनी टीम को पूर्ण करेंगी। इस अवसर पर आयोजन टीम के सदस्य जय रंगनानी, हितेश्वरी टांक, मान सिंह शेखावत, नीरज सोनी, निलोफर खान, आयुष कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में होटल डाटा इन के ओनर हर्षराज सिंह शेखावत मौजूद रहे। अजमेर प्रीमियर लीग – U14 युवा खिलाड़ियों को एक प्रोफेशनल मंच प्रदान करने के साथ शहर में क्रिकेट संस्कृति को नई दिशा दे रहा है।

No comments:
Post a Comment