(अजमेर/किशनगढ़) राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गत 20 अप्रैल 2026 को हेल्थ वेलनेस सेंटर पाटन बादरसिंदरी किशनगढ़ में 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग एवं एक्सरे शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनकी एचबी, शुगर, बीपी, बीएमआई जांच सहित उनकी एक्सरे आदि की जांच की गई।
शिविर में ब्लाक सीएमओ डॉ सर्वज्ञ चतुर्वेदी, पीआरआई सदस्य तेज सिंह, BHS शैलेश कुमार, नीरज कुमावत सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
टीबी मुक्त भारत अभियान
100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में केंद्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली द्वारा चिन्हित हाई रिस्क गांव/शहर (क्षेत्र) के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (राजकीय चिकित्सा संस्थान) में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनकी एचबी, शुगर, बीपी, बीएमआई जांच सहित उनकी एक्सरे जांच की जाएगी और यदि मरीज़ की एक्सरे जांच एब्नार्मल पाई जाती है तो मरीज़ का NAAT जाँच हेतु बलगम का सैंपल लिया जाकर उसकी NAAT जांच की जाएगी और यदि मरीज़ NAAT जांच में टीबी रोग से ग्रसित पाया जाता है तो उसे टीबी का इलाज दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उच्च जोखिम वाले समूह (high risk groups) जैसे छात्रावास, ओल्ड ऐज होम, अनाथ आश्रम, जेल, किशोर निरोध केंद्र (juvenile detention center), निराश्रित केंद्र (destitute center), रेन बसेरा, सरकार द्वारा आवंटित बीपीएल क्वाटर्स, औद्योगिक क्षेत्र आदि में भी उक्त अभियान की समस्त गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

No comments:
Post a Comment