Tuesday, January 23, 2024

अजमेर : भाजपा ने सुभाष चन्द्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया

आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को भाजपा अजमेर शहर द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर पुष्पांजली कर नमन किया गया



भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए अपना जीवन लगा दिया था हमे उनसे सभी प्रेरणा लेनी चाहिए। नेता जी महान क्रांतिकारी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस 'मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था, हमे उनके जीवन और साहस को याद करते हुए उनका सम्मान किया व हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा हमें देता है


नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी, उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ निडरता से लड़ने के लिए प्रेरित किया, उनके ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा, देश नेताजी को कृतज्ञतापूर्वक सदैव याद रखेंगे।


नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं और उन्होंने भारत के युवाओं को भारत के उस पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है।


इस अवसर पर योगेश शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण जैन, दीपक भाकर, रचित कच्छावा आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment