2023 में कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता चुनाव के लिए हो जाए अभी से तैयार
पुष्कर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी देहात जिला सम्मेलन पुष्कर पंचकुंड रोड़ स्थित निजी होटल में आयोजित किया गया।ओबीसी देहात जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को बताया कि ओबीसी मोर्चा सक्रिय रूप से ओबीसी वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करने में लगा है, आने वाले चुनाव के लिए ओबीसी मोर्चा हर मंडल स्तर पर पार्टी चोपाल आयोजित करेगा जिसमे आम जन को मोदी सरकार की उपलब्धि बताकर पार्टी को आने वाले चुनाव के वोट देने के लिए माहोल तैयार करेगा।
साथ ही पार्टी द्वारा बूथ पर भी भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य ओबीसी मोर्चा करेगा।
विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा अजमेर शहर अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने बताया कि आज वर्तमान कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, इनके विधायक ही अपनी हो सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हे,पार्टी के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वो ज्यादा से ज्यादा मोदी सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करे और भाजपा को मजबूत बनाए। भाजपा देहात मंत्री राजेंद्र महावर ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा ओबीसी समाज को पार्टी से जोडकर चुनाओं के लिए संघटन को और मजबूत बनाए। भाजपा देहात कार्यसमिति सदस्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पाराशर ने बताया कि 2023 के आम चुनाव में कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी हे , और ज्यादा से ज्यादा लोगो को भाजपा के पक्ष में मतदान करवाकर भाजपा की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभानी हे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने ओबीसी मोर्चा के आगामी चुनाव के कार्यक्रमों की रूप रेखा कार्यकर्ताओं के मध्य रखी।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र चौधरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात मंत्री ईश्वर धवल,भाजपा देहात मीडिया सह संयोजक नेहरू पंडित, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष सोनी,ओबीसी मोर्चा मंडल संयोजक अनिरुद्ध टेलर, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह रावत, अमनपाटोदिया,सुखा,बलवीर गुर्जर, कैलाश रावत,भानू प्रताप सिंह रावत,पार्षद कमल रामावत,ताराचंद, ओम सिंह रावत, रविंद्र रावत सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]() |
Sitaram Gehlot |
No comments:
Post a Comment