पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित - विधायक सुरेश सिंह रावत
पुष्कर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत और प्रवासी विधायक श्रीचंद शर्मा ने मंगलवार को ग्राम भूडोल में खोडा गणेश मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ की मीटिंग आयोजित की गई। भाजपा शक्ति केन्द्र भूडोल के प्रमुख पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ और बूथ अध्यक्षों से मुलाकात की और क्षेत्र में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई।
विधायक रावत ने कहा कि, देश की नरेन्द्र मोदी सरकार ने आमजन के लिए जनकल्याण की नीतियां बनाई, जिसका लाभ निचले स्तर तक के व्यक्ति को मिल रहा हैं। मोदी के हाथों में देश सुरक्षित हैं। आज संपूर्ण विश्व मोदी मोदी कर रहा हैं। इसलिए अब हम सभी देशवासियों का भी प्राथमिकता से फर्ज हैं कि हम सभी एकजूट होकर मोदी को मजबूत करने के लिए भाजपा से जूडें और आने वाले विधानसभा चुनावों में पुष्कर क्षेत्र से पुनः भारी बहुमत से भाजपा को जीताकर देश विकास में भागीदारी निभावें।
प्रवासी विधायक श्रीचंद ने कहा कि, प्रदेश में बहुत शीघ्र विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें देश में पुनः मोदी सरकार स्थापित करने के लिए। इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत से जिताकर लोकसभा चुनावों में केन्द्र में मोदी सरकार बनाने की नींव मजबूत करने के लिए।
कार्यक्रमों में जीतमल प्रजापत, सत्यनारायण भंसाली, अर्जुन सिंह रावत, नरेन्द्र चुण्डावत, जगमाल सिंह रावत, सोहन सिंह रावत, बंटी कलोसिया, प्यारेलाल मेघवंशी, किशन सिंह, दिनेश रावत, मदन रावत, लक्ष्मण सिंह, ओंकार सिंह, विशन नाथ भाटी, जयसिंह, गोरधन नाथ सहित बडी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।
![]() |
सीताराम गहलोत, पुष्कर |
No comments:
Post a Comment