राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार को जिले में 349 लार्भाथियों के परिवारों को लाभ दिया गया।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अजमेर जिले में कलेक्ट्रेट तथा नगर निगम एवं समस्त पंचायत समिति स्तर पर महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया।
इन योजनाओं में लार्भाथियों ने प्राप्त किया लाभ
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 38 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 68 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 68 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।
मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 9 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलु बिजली योजना के लिए 138 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इन्दिरा गांधी गैस सिलडर योजना के लिए 7 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 51 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 183 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 13 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 3 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।
इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

No comments:
Post a Comment