प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day 2023) मनाया जाता है।
![]() |
Written by Manju Gurjar manjugurjar180@gmail.com |
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एक महत्वपूर्ण वैश्विक दिन है जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा (Food Safety) के महत्व और मनुष्य के स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में आमजन की जागरूकता को बढ़ाना है।
यह व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले भोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय उपाय करने के लिए एक तकाज़े (Reminder) के रूप में कार्य करता है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2018 में एक संकल्प के माध्यम से की गई थी। इस दिन को आधिकारिक तौर पर 7 जून को मनाए जाने के लिए नामित किया गया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रम किए गए जिसमे वैश्विक स्तर पर फैल रही महामारी को खत्म करना तथा अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करना है।
वर्तमान समय मे दुनियाभर के लोग जंक फूड (अस्वस्थ भोजन) के आदी है, जिसके कारणवश देशभर मे आमजन के स्वास्थ्य पर पेट/लीवर/पाचनक्रिया आदि बीमारी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इसी कारण से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में अस्पतालों मे मरीज़ों की संख्या बढती जा रही है।
मैं इस ब्लॉग के माध्यम से पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा बीमारी मुक्त जीवन जीने के लिए संकल्प लेने हेतु आपको प्रेरित करती हूं।
वर्ष 2023 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम "खाद्य मानक जीवन बचाते है"।
इस थीम के माध्यम से लोगो को खाद्य-निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने और रोगजनकों को कम करने पर गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए बीमारियों को रोकना है व साथ ही पौष्टिक आहार के चयन के लिए जागरूक करना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक (मंजू गुर्जर) के निजी विचार
हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता
अथवा सच्चाई के प्रति AYN NEWS उत्तरदायी नहीं
है। इस आलेख में सभी सूचनाएं लेखक द्वारा उपलब्ध करवाई गई ज्यों की त्यों प्रस्तुत
की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना, तथ्य
अथवा व्यक्त किए गए विचार AYN NEWS के नहीं हैं तथा AYN NEWS उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।
No comments:
Post a Comment