Friday, May 26, 2023

मोदी सरकार ने आज 9 साल किए पूरे

 


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के आज नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। 

बीजेपी केंद्र में अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से एक महीने का जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। 

इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी 30 जून तक देश भर में कई कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन करेगी। जिला, ब्लॉक व बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे और लोकसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाये जाएंगे। 

एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी और पार्टी के नेता केंद्र सरकार की नीतियों तथा उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।



No comments:

Post a Comment