Thursday, May 11, 2023

अजमेर : बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान ने ली बैठक

बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान ने आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ देंने के लिए अधिकारीयों को किया निर्देशित 

बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) डॉ. चन्द्रभान की अध्यक्षता में बुधवार को रीट सभागार में बीसूका की प्रथम स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वायन के लिए प्रथम स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। आमजन को राहत देने के लिए सरकार द्वारा संचालित फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में विभागवार समीक्षा हुई। बीस सूत्रीय कार्यक्रम को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए आंवटित लक्ष्यों को पूर्ण करने पर जोर देना होगा। योजनाओं की उपलब्धि के आधार पर जारी कैटेगरी मेें भी सुधार होने से सकारात्मक परिणाम आएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा गरीबी खत्म करने के लिए किए गए प्रयासों को वैश्विक स्तर पर भी सराहा गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजना ने कोरोना काल में गरीबों के लिए जीवनदायिनी बनकर कार्य किया है। भारत में मध्यम वर्ग की संख्या बढ़ना शुभ संकेत है। यह वर्ग अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। गरीब वर्ग का प्रतिशत कम होने पर वह परिवार मध्यम वर्ग में शामिल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में  औसत भुगतान को बढ़ाए जाए। इसके लिए नए कार्य स्थानीय आवश्यकता के अनुसार स्वीकृत किए जाएं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की बैठक नियमित करें। साथ ही उनके बैंको में खाते खोलकर रिवॉल्विंग फण्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करेंं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में इस वित्तीय वर्ष में सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की है। इसे अनवरत रखा जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें। शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों को भी आवास तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराने पर भी कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि अजमेर जिले को बिसलपुर परियोजना से अतिरिक्त जल दिलाने के लिए सक्षम स्तर पर प्रयास किया जाए। इससे राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण किया जा सकेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रवृत्ति योजानाओं के सम्बन्ध में जन जागरूकता पैदा की जाए। जिले के समस्त पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को लिए आवेदन करना चाहिए। चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग अति कुपोषित बच्चों के उपचार को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सार्वजनिक, राजकीय तथा वन भूमि पर पौधारोपण किया जाए। इसके लिए बडे़ पौधे देने का प्रयास किया जाए। फरवरी 2022 तक  के समस्त आवेदकों को कृषि विद्युत कनेक्शन चरणबद्व तरीके से जारी हों। साथ ही बिजली भी पूरी मिले।

उन्होंने कहा कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में अमानक सामग्री पाए जाने पर सम्बन्धित के  विरूद्व कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना की सहायता राशि शादी के तत्काल बाद मिलने की कार्य योजना पर कार्य किया जाए।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर की पेयजल की समस्या का का स्थाई समाधान होना चाहिए। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य किए गए है। पर्यटन के नक्शे पर अजमेर और पुष्कर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले में नए पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में भी कार्य हो रहा है।

मसूदा विधायक राकेश पारिक ने विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत विकास कार्यो की पर्याप्त मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता बताई। महंगाई राहत कैम्पों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सामाजिक पेंशन के लाभार्थियों को नियमित पेंशन मिले। मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के पात्र व्यक्तियों को समझाईश कर पुराना बकाया जमा करावें। जिला कलक्टर अंश दीप ने जिले की योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, महात्मा गांधी जीवनदर्शन समिति के संयोजक डॉ. गोपाल बाहेती, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, महेन्द्र सिंह रलावता, शक्ति प्रताप सिंह, छीतरमल टेपन, डॉ. संजय पुरोहित, सुद्रोपदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नन्द किशोर राजोरा, बीसूका संयोजक रूद्रा रेणु  सहित बिसूका सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।


 

No comments:

Post a Comment