Thursday, April 02, 2026

अजमेर : भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीराज मंडल अजमेर द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन



(अजमेर) भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीराज मंडल अजमेर द्वारा  दिनदयाल उपाध्याय  प्रशिक्षण महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में सात सत्र रखे गए जिसमें भाजपा का इतिहास एवं विकास, सोशल मीडिया , कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं एवं बूथ प्रबंधन विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचारा व्यक्त किए।

शिविर के आरंभ में शिविर के विषय में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि यह शिविर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और भाजपा संख्या आधारित नहीं बल्कि गुणवत्ता युक्त कार्यकर्ताओं की पार्टी है इस हेतु समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है।

शिविर के प्रथम सत्र में भाजपा के इतिहास एवं विकास पर संबोधन करते हुए देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने बताया कि भाजपा रीति नीति से चलने वाली पार्टी है और सत्ता हमारे लिए जनता को सुशासन देने एवं राष्ट्र प्रथम के भाव को सुदृढ़ करने का माध्यम है।

आज पूरे देश में सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक परिवार से होते हैं परंतु बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता बन सकता है। 

दूसरे सत्र सोशल मीडिया पर संबोधित करते हुए जिला मंत्री चंद्रेश सांखला ने वर्तमान मीडिया की उपयोगिता और राजनीति में इसका प्रभाव एवं दुष्परिणामों से अवगत कराया। 

इसी प्रकार वैचारिक अधिष्ठान पर उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि दुनिया में जहां पूंजीवाद और साम्यवाद को लेकर चल रही  थी ,ऐसे समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मक मानववाद का दर्शन कराया आज भी भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को लेकर कार्य कर रही है। 

शिविर के अंतिम सत्र में बूथ प्रबंधन पर संबोधन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना ने बताया कि हमारी पार्टी की नीति है बूथ जीता तो चुनाव जीता, वर्तमान में भाजपा की प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बने हुए हैं निश्चित रूप से हमारे बूथ समितियां को समय-समय पर अपनी बैठक करके बूथ को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। 

शिविर के अंत में महामंत्री अनिल नरवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर में सभी सत्रों का संचालन शक्ति केंद्र संयोजक सुरेश गोयल, राजेन्द्र गहलोत, रमेश कौशल, बालेश गोहिल, किशन बालानी द्वारा किया गया ।

योगेश शर्मा शिविर प्रभारी एवं अनिल नरवाल सह प्रभारी रहे।

शिविर में अशोक मुद्गल,भारती श्रीवास्तव,राजू साहू, हेमलता बंसल, धर्मेंद्र सिंह पडिहार, रजनीकांत बिजावत, सर्वेश बजाज सहित मंडल कार्यकारिणी कार्य समिति बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।  

उक्त जानकारी विक्रम सिंह भाजपा जिला मिडिया संयोजक अजमेर शहर द्वारा दी गई। 

No comments:

Post a Comment