Friday, March 06, 2026

अजमेर : चिकित्सा विभाग द्वारा मनाया गया अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस

बेटी बचाओ, लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है थीम पर पोस्टर, वाद-विवाद व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन



(अजमेर) अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर में बेटी बचाओ व भ्रूण लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है थीम पर प्रतियोगिताऐं आयोजित करायी गयी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्स्ना रंगा के द्वारा बताया गया कि अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2026 को राजकीय अवकाश रविवार होने के कारण विभाग द्वारा  06.03.2026 को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाकर बेटी बचाओ व भ्रूण लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है थीम पर पोस्टर, वाद-विवाद, नारा-लेखन, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर पर किया गया। 

डॉ रंगा ने बताया कि विश्व के विभिन्न क्षैत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य के तौर पर मनाया जाता है तथा नारी जन्मधात्री है हर व्यक्ति को नारी का सम्मान करना चाहिये एवं बेटी बचाओं अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया डॉ0 रंगा ने इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थीयों को कहा कि आने वाले समय में आप मे से ही कोई देश के विकास के लिए ऐसा कोई काम करेगा जिससे देश के साथ-साथ अजमेर जिले का नाम भी रोशन होगा वह एक महिला या पुरूष कोई भी हो सकता है। इसलिये महिला व पुरूष में कोई भेदभाव नही हो। उन्होने बताया कि लडका व लडकी में कोई भेद नहीं होता है। लडकी भी आगे चलकर परिवार का सहारा बनती है और अपने परिवार का नाम रोषन करती है।

प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर डॉ0 रेखा मेहरा ने बताया कि मां अर्थात माता के रूप में नारी धरती पर अपने सबसे पवित्र रूप में है। मां को ईश्वर से भी बढकर माना गया है, क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है। माता का हमेशा सम्मान करने हेतु प्रेरित किया गया। 

इंजीनियरिंग कॉलेज की व्याख्यता डॉ0 शिखा अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से भारत में महत्वपूर्ण पदों पर रही महिलाओं के बारे में उनके द्वारा देशहित में किये गये योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया तथा बेटी बचाओं का संदेश दिया जाकर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं उपस्थित समस्त व्यक्तियों को बेटी बचाओं का संकल्प के साथ षपथ दिलाई गयी। 

जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ओमप्रकाष टेपण ने बताया कि विभाग द्वारा (बेटी बचाओं, ‘‘भू्रण लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है) पर पोस्टर प्रतियोगिता/ वाद-विवाद/ नारा लेखन/रचनात्मक लेखन प्रतियोेगिता का आयोजन कराया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -अभिश्री षर्मा, द्वितीय स्थान- कहकषान वर्मा व तृतीय स्थान-लक्की गुप्ता, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-कुषाल सिंह, द्वितीय स्थान-प्रद्युमन सिंह व तृतीय स्थान-जतिन गौर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान- अभिश्री षर्मा, द्वितीय स्थान-करण गुर्जर एवं तृतीय स्थान -प्रकाष सिंह रावत रहा। रचनात्मक लेखन में गुनगुन गुप्ता प्रथम, हर्षित गौचर द्वितीय एवं लक्की गुप्ता तृतीय स्थान पर रहें। विजेताओं को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया जाकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन डॉ0 संगीता किशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इंजीनिरिंग कॉलेज की महिला विंग से डॉ0 सरोज लखावत, डॉ0 विवेक दुबे एवं चिकित्सा विभाग से राजकुमार मण्डरावलिया व इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर के स्टाफ व छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment