Friday, August 15, 2025

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विधानसभा में किया ध्‍वजारोहण



राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रातः यहां विधान सभा में स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ध्व,जारोहण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधान सभा अध्येक्ष देवनानी ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। यह अवसर हमें उन अमर बलिदानियों का स्मरण कराता है जिनके अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। यह 90 वर्षों के आन्दोअलन के बाद हमें देश को आजादी दिलाने में सफलता मिली। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए नए भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दे।

देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जनता की आस्था और विश्वास है, जिसे सशक्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। विधानसभा जनभावनाओं का पवित्र मंदिर है और हमें मिलकर इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के निर्णयों का केंद्र बनाए रखना है। हमारा कर्तव्य है कि हम देश की प्रगति में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप देश के चारों और की सामयिक स्थितियों के दृष्टिगत हम सभी को राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र  सेवा का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, पूर्व विधायकगण मौजूद थे। विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारीगण समारोह में उपस्थित थे। विधान सभा भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रगान राजस्थान पुलिस बैंड ने प्रस्तुत किया। समारोह के आरम्भे में वन्देरमातरम प्रस्तुरत किया गया।

राजकीय आवास पर ध्वनजारोहण- विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने शुक्रवार को प्रातः सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पत्नी श्रीमती इन्द्रा देवनानी, सुपुत्र महेश देवनानी व परिजन सहित अधिकारी व कर्मचारीगण तथा आमजन मौजूद थे।

अमर जवान ज्योति पर शहीदों को किया नमन– विधान सभा अध्यीक्ष देवनानी ने शुक्रवार को प्रात: 8 बजे अमर जवान ज्योसति  पर पुष्पव चक्र अर्पित कर देश को आजादी दिलाने वाले सभी स्वतन्त्रता सेनानियों को नमन किया। देवनानी ने विजिटर बुक में संदेश में लिखा कि ‘’ आज 79वें स्वभतंत्रता दिवस पर लाखों बलिदानियों, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली, मैं उन सब को नमन करता हूँ, प्रणाम करता हूँ। यह देश विश्वा का महान लोकतान्त्रिक देश है। इसे विश्वन गुरू बनाने में अपनी क्षमता के अनुसार हम सब अपना योगदान देने का संकल्पम लें।‘’

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।


No comments:

Post a Comment