Friday, March 07, 2025

अजमेर : विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सीएम से किया वकीलों की मांगों के न्यायोचित समाधान का आग्रह

संभागीय आयुक्त, आईजी, कलक्टर व एसपी से की बात



(अजमेर) पुष्कर में एडवोकेट पुरूषोत्तम जाखेटिया पर हमला एवं मृत्यु प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से आग्रह किया है कि वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से भी बात कर पूरे प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

     विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, जिला कलक्टर लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा से फोन पर बात की एवं पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई की जाए एवं मामले की गहनता से जांच की जाए। दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।

     देवनानी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अजमेर में आंदोलनरत वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए।

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।


No comments:

Post a Comment