Wednesday, September 18, 2024

गंगापुर : सोमिला इंटरनेशनल स्कूल में 68 वीं जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण व समापन समारोह हुआ आयोजित



सोमिला इंटरनेशनल स्कूल गंगापुर में 68 वीं जिला स्तरीय (अंडर 14) उच्च प्राथमिक छात्र/ छात्रा हॉकी खेल प्रतियोगिता सत्र 2024- 25 के  पुरस्कार वितरण  तथा समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत  दिनांक 17 सितंबर 2024 को   खेले गए मैच के परिणाम की घोषणा की गई। समारोह का आरम्भ सरस्वती वंदना व दीप  प्रज्वलन से की गई।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य नूतन गावडे अनिल सिंह चौहान 

ASBO सहाडा अक्षय राज सिंह झाला,जुनावास् के प्राचार्य योगेश कुमार माहेश्वरी, मुख्य तकनीकी सलाहकार सत्यनारायण जी शर्मा,तथा  निर्णायक मंडल के प्रतिनिधी सूर्यपाल विश्वकर्मा द्वारा की गई।  खेल प्रतियोगिताओं के निर्णायक  मंडल  में  रघुवीर प्रसाद  अभिषेक श्रोत्रिय, हरगोविंद तथा कृपाल सिंह   पुष्पेन्द्र  सिंह राठौड़, सुनीरजा स्वामी , सुनुरु निशा पठान, आत्मा राम मीणा सम्मिलित हुए।  जिन्हें विद्यालय प्राचार्या द्वारा विद्यालय स्मृति चिह्न तथा पीत वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही CBO कार्यालय प्रभारी मोहम्मद सलीम छीपा,  श्याम लाल अहीर, धनसिंह  रावत, दिलीप कुमार तिवारी को विद्यालय स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में श्याम लाल अहीर द्वारा प्रस्तुत गीत हॉकी खेल के प्रति जोश भर दिया । विद्यालय के संगीत शिक्षक विक्रम सोनी द्वारा गाए गए गीत ने बच्चों में साहस और उत्साह का संचार कर दिया।

(छात्र वर्ग)  रा• उ• मा• वि• सवाईपुर  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वहीं रा• उ• मा• वि• कबराडिया उपविजेता रहीं। तृतीय स्थान रा• उ• मा• वि• सुरास  ( मांडलगढ़) ने प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में रा• उ• मा• वि• सुरास( मांडलगढ़) ने विजय का परचम फहराकर  प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सुवाणा उपविजेता रहीं।  महात्मा गाँधी  रा. वि. लेबर कॉलोनी भीलवाड़ा  तीसरे स्थान  पर  रही। इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पदक   छात्र  वर्ग में रा• उ• मा• वि• सवाईपुर के अविष्कार साल्वी तथा छात्रा वर्ग में रा• उ• मा• वि• सुरास  की प्रिया धाकड़ को  दिया गया।  निर्णायक  मंडल  में  रघुवीर प्रसाद  अभिषेक श्रोत्रिय,  हरगोविंद तथा कृपाल सिंह  सम्मिलित थे। अंत मे  सभी खेल अधिकारियों द्वारा खेल ध्वज़ विद्यालय की  प्राचार्या को सौपा गया तथा प्राचार्या ने धन्यवाद ज्ञापित कर खेल प्रतियोगिता के  समापन की घोषणा कर कार्यक्रम संपन्न किया।  मंच संचालन अंजना भटनागर द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment