Monday, August 12, 2024

पुष्कर : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री रावत ने ली बैठक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने आज जोलिवुड रिज़ॉर्ट, पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 



इस बैठक में मंत्री रावत ने 11 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया और अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अभियान की सफलता के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयास से यह अभियान सफल होगा और राष्ट्रीय पहचान और एकता को सशक्त करेगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक नई पहल की घोषणा की है, जो भारतीय की एकता और अखंडता का प्रतीक बनेगी। यह अभियान हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि हमारे देश की एकता और अखंडता का संदेश हर घर तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है, लेकिन हम सब एक ही ध्वज के नीचे एकजुट हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को इस महान ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व का अनुभव कराना है। यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की याद में और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।“

मंत्री रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भारतीय एकता और अखंडता की भावना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।  

उक्त बैठक मे चैयरमेन न.पा.पुष्कर कमल पाठक, जिला संयोजक भोलाराम गुर्जर, जीतमल जिला महामन्त्री, प्रधान प्रतिनिधी अर्जुन सिंह रावत, सिलोरा प्रधान रामचंद्र थाकन, खोड़ा गणेश मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह रावत,नरवर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र जी, रूपनगढ़ मंडल अध्यक्ष मूलचंद रायका, सराधना मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद नामा, बूढ़ा पुष्कर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जी, जिला प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह चुण्डावत, जिला मंत्री महेन्द्र सिंह मझेवला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरवर कन्हैयालाल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बूढा पुष्कर सम्पत सुवाल समस्त मंडल पदाधिकारी  और कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।


No comments:

Post a Comment