Sunday, August 11, 2024

अजमेर : डिवाइडर पर 1100 पौधे पर लगा कर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

अजमेर के रामगंज व्यापारिक संघ, शहर व्यापार महासंघ एवं ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में आधे घंटे में आल सेंट स्कूल से दयानंद कॉलेज तक 1100 पौधे लगाए गए। 




रामगंज बाज़ार में रविवार सुबह 7:30 हरियाली महोत्सव  शहर की विभिन्न पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के साथ धूम धाम से सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल,  विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार डाबी, नगर निगम उप महापौर नीरज जैन  उपस्थित रहे। 

पौधारोपण का आरम्भ विधिविधान से नीम नारायण की पूजा से  मंगलाचार करते हुए किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अनीता भदेल, धर्मेंद्र गहलोत, एडीजे महेंद्र कुमार डाबी, नीरज जैन ने हरे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़ कर एवं सीटी बजा कर 8 बजे पौधरोपण  शुरू किया गया। 

शहर से आईं हुई विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं ने आपने आने स्थान पर खड़े होकर पौधरोपण करते हुए कुछ ही देर में टीमवर्क से 1100 पौधे रोपे।  

पौधरोपण के बाद विधायक अनिता भदेल, धर्मेंद्र गहलोत, नीरज जैन, शशिगिरी महाराज द्वारा पर्यावरण से जुड़ीं संस्थाओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। 

रामगंज व्यापारिक संघ एवं अजमेर शहर व्यापार महासंघ द्वारा किए गए सम्मान समारोह मे ऑल सेंट स्कूल, दयाननद कॉलेज, रोटरी क्लब, बंसल भगवान दास चैरिटेबल ट्रस्ट, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, जेल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, रोटरेक्ट क्लब ऑफ़ आर्यन, सर्व धर्म मैत्री सभा, ब्रह्मा कुमारीज, लोक कला संस्थान, महावीर इंटरनेशनल, अजय मेरु अजमेर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण,  भारतीय जीवन बीमा निगम, रामगंज पुलिस थाना, डेमोंसट्रेशन स्कूल ,दिलीप टेंट हाउस, भारत विकास परिषद, प्रतिभा पुरुषोत्तम परांजपे ट्रस्ट, फ्लाइंग बर्ड अजमेर, संस्कार विद्यापीठ, एडिशनल एसपी प्रमोद शर्मा, लोक कला संस्थान, भारती, ग्रीन ग्रहणी आदि को कार्यक्रम में सक्रिय योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में द्रौपदी देवी सावरमल स्कूल की छात्राओं  ने बेहद सुंदर बैंड प्रस्तुति दी,  देशभक्ति के तराने सुनाएं, लोगों में जोश भरा, दयानंद कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत शर्मा ने एक बहुत बड़ी संख्या में पर्यावरण बचाओ रैली निकाल कर लोगों को वृक्षारोपण के महत्व को समझाया, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने अपनी रामगंज की पुरानी यादें साझा की और वृक्षारोपण का महत्व बताया, कहा कि पौधारोपण से शहर में वाहनों के धुंए से तथा तपन से कुछ सीमा तक राहत मिल सकेगी। मुख्य अतिथि विधायक अनीता भदेल ने छात्र छात्राओं  को एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ देश के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया। पानी बचाने बिजली बचाने के तरीकों को साझा किया।उन्होंने दक्षिण में बनाये जाने वाले वन उद्यानों की जानकारी भी साझा की।   

उपमहापौर नीरज जैन द्वारा समस्त व्यक्तियों को अपने जीवन काल में 10 पेड़ लगाने हेतु शपथ दिलाई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार डाबी ने पी एल वी मेम्बर्स के साथ वृक्षारोपण करते हुए आमजन को वृक्षारोपण से प्राणवायु प्राप्त करने के लिए अपने घर के आसपास वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।  नगर निगम अजमेर द्वारा एक हज़ार पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए । एडीए द्वारा डिवाडर पर सफाई एवं मिट्टी भरी गयी। 

कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा द्वारा किया गया। आज लगाए गए 1100 पौधों की देखभाल  रामगंज व्यापारिक संघ , अजमेर शहर व्यापार महासंघ के व्यापारी बन्धुओं  एवं एडीए द्वारा की जाने की व्यवस्था की गई। आये हुए सभी सहयोगियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। कार्यक्रम के पश्चात नगर निगम द्वारा एक हज़ार पौधे वितरित किये गए। व्यापारी संघ द्वारा सभी को तिरंगे वितरीत किये गए। स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को आगंतुकों की अल्पाहार वितरण किया गया। 

इस अवसर पर के अजमेर शहर व्यापार संघ के अध्यक्ष किशन बंसल, जरनैल सिंह, डॉ सुभाष माहेश्वरी, सचिव योगेश गुप्ता एवं  महेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, सिद्ध भटनागर, कुलदीप सिंह गहलोत, डॉ पंकज तोषनीवाल, ब्रम्हकुमारी रूपा दीदी, , जेल अधीक्षक पारस मल जांगिड़, रोटरी क्लब सचिव सुबोध सूरी, हनुमान दयाल बंसल, डॉ भरत छबलानी, डॉ लक्ष्मीकांत शर्मा, सन्त कुमार, प्रकाश जैन, महेंद्र मेघवंशी, राजीव मिश्रा, अशोक सोनी, बृजेश माथुर, डॉ गिरीश नारयण माथुर, रविन्द्र सिंह जादौन डॉ नवीन परिहार, पवन कल्याणी,पुरुषोत्तम तेजवानी रवीश सोनी योगेश  दरयानी, सत्यनारायण आसरवा, प्रवीण शर्मा, दिलावर चौहान, बलविंदर सिंह, महेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment