Thursday, August 29, 2024

अजमेर : हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के लिए पद और संसाधनों की स्वीकृति जारी

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पहल पर स्वीकृत हुआ था थाना

हजारों लोगों को मिलेगी सुरक्षा

 


(अजमेर) राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर अजमेर में नवसृजित हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के लिए नफरी और संसाधनों की स्वीकृति दी है। थाने में पुलिस निरीक्षक सहित कई पदों व संसाधनों की स्वीकृति दी गई है।

 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राज्य सरकार ने बजट घोषणा में हरिभाऊ उपाध्याय नगर चौकी को क्रमोन्नत कर थाना बनाए जाने की घोषणा की थी। अब थाने के लिए स्टाफ और संसाधनों की स्वीकृति दी गई है।

 

राज्य सरकार की स्वीकृति के अनुसार हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने मेें पुलिस निरीक्षक का एक पद, उप निरीक्षक के 4 पद, सहायक उप निरीक्षक के 5 पद, हैड कांस्टेबल के 7 पद, कांस्टेबल के 35 पद, स्वीकृत किए गए है। थाने में जीप, इंटरनेट, फर्नीचर, वायरलैस हैण्डसेट, मोटर साइकिल आदि के लिए भी 28.64 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।

 

गौरतलब है कि अजमेर उत्तर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने शहर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर चौकी को क्रमोन्नत कर थाना बनाने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया था। बजट 2024 में थाने की घोषणा की गई थी। थाने की स्थापना से इस क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

No comments:

Post a Comment