Wednesday, December 13, 2023

राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के नवमनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए किया आमन्त्रित

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार सायं राजभवन में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की।



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने राज्यपाल मिश्र को राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा  के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा।


राज्यपाल मिश्र को केन्द्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।


No comments:

Post a Comment