विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का स्वागत आज
भूणाबाय कार्यालय से जुलूस के रूप में लाया जाएगा
![]() |
फ़ाइल फोटो |
(अजमेर) अजमेर उत्तर विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज यानी गुरुवार को अजमेर आएंगे। भाजपा कार्यकर्ता उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत करेंगे।
इसको लेकर बुधवार को शहर भाजपा की बैठक हुई।
भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि देवनानी का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद गुरुवार को शहर में आएंगे।
उन्हें सुबह 11:30 बजे भाजपा के भूणाबाय कार्यालय से जुलूस के रूप में लाया जाएगा। जुलूस घूघरा घाटी, टीटी कॉलेज, सोफिया स्कूल, भोपों का बाड़ा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय, पुरानी आरपीएससी, सूचना केन्द्र, अग्रसेन सर्किल, कचहरी रोड मार्ग, गांधी भवन, नगर निगम कार्यालय, सुभाष उद्यान, अम्बे माता मंदिर, भगवान देवनारायण मंदिर, वैशाली नगर, बधिर विद्यालय, भगवान परशुराम सर्कल, मणिपुंज, बी. के. कौल नगर, बालिका विद्यालय रामनगर, अद्वैत आश्रम, आनासागर पुलिस चौकी, फॉयसागर रोड, कोटेश्वर मंदिर हाथीखेड़ा होते हुए निवास स्थान पहुंचेंगे।
No comments:
Post a Comment