Tuesday, September 19, 2023

शकुन्तला विजयवर्गीय बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष



राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सी. पी. जोशी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भँडारी  द्वारा शकुन्तला विजयवर्गीय को महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह सुचना वी टी रोड, मानसरोवर में आयोजित वैश्य महापंचायत में सभी को मिली। इससे समस्त वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है।

प्रमुख समाज सेविका शकुन्तला विजयवर्गीय वर्तमान में  17 सितंबर रविवार को हुई विराट वैश्य महापंचायत की प्रदेश संयोजक महिला, अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा की राष्ट्रीय महिला संयोजिका, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, लीनेस क्लब की एरिया ऑफ़िसर, विजयवर्गीय (वैश्य) महिला मंडल, जयपुर की अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। 

विजयवर्गीय पुर्व में जयपुर नगर निगम की फ़ायर कमेटी की सदस्य, भाजपा में शहर व वार्ड स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी है ।भाजपा के संकल्प से सिद्धी अभियान की जयपुर संभाग की संयोजक व भारत रक्षा मंच के महिला मंच की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुकी है ।

शकुन्तला विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सी. पी. जोशी , महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  रक्षा भंडारी  के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने जो ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे पूरी तन्मयता से निभाऊँगी। महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में सामाजिक परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए विभिन्न कार्य एवं धार्मिक आयोजन कर रही है तथा समय-समय पर सर्व समाज के लिए प्रशिक्षण शिविर, रक्तदान, मेडिकल कैंप, पौधारोपण, बेटी बचाओ, सम्मान समारोह जैसे काफी आयोजन बड़े स्तर पर कर चुकी है।

Sitaram Gehlot


No comments:

Post a Comment